Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • IPL 2021: आज राजस्थान का RCB से होगा मुकाबला, ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

IPL 2021: आज राजस्थान का RCB से होगा मुकाबला, ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

नई दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच IPL का घमासान जारी है, जिसे लेकर क्रिकेट प्रशंसकों और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। IPL 14वें संस्करण के अब तक 15 मैच खेले जा चुके हैं, जिसका 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मध्य आज खेला जाएगा।

मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ी जमकर नेट प्रैक्टिस कर रहे पसीना बहा रहे हैं, जिनका उद्देश्य अच्छा प्रदर्शनक कर मुकाबले को जीतना है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की बात करें तो उसका बल्‍लेबाजी क्रम बेहद मजबूत है और अब राजस्थान रॉयल्‍स के खिलाफ मैच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर है, तो उसके बल्‍लेबाज बड़ा स्‍कोर बनाने के लिए पूरी जान लगा देंगे। वहीं राजस्थान के पास भी दमदार बल्‍लेबाज हैं, लेकिन ज्यादातर खिलाड़ियों ने खुद को अच्‍छे से साबित नहीं किया है। ऐसे में रॉयल्‍स का पलड़ा हलका पड़ता दिखाई दे रहा है। वैसे, संजू सैमसन में दम है कि अपनी टीम में जोश भरकर उनका प्रदर्शन बेहतर करा सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्‍तान), देवदत्‍त पडिक्‍कल, फिन एलेन, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), ग्‍लेन मैक्‍सवेल, काइम जेमिसन, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्‍मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

राजस्‍थान रॉयल्‍स की संभावित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, यशस्‍वी जायसवाल/मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्‍तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे/श्रेयस गोपाल, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्‍ताफिजुर रहमान।

Post navigation

Previous: अप्रैल-फरवरी में 17% बढ़ा कृषि निर्यात, कोरोना महामारी के बावजूद कृषि उत्पादों के निर्यात के आंकड़े आशा जनक
Next: राशिद खान ने किया दावा- ये खिलाड़ी भविष्य में भारत के लिए बनेगा प्रोपर ऑलराउंडर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.