Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना महामरी के तेजी से बढ़ते मामलों की वजह से कनाडा ने भारतीयों की एंट्री पर लगाई रोक
  • देश
  • विदेश

कोरोना महामरी के तेजी से बढ़ते मामलों की वजह से कनाडा ने भारतीयों की एंट्री पर लगाई रोक

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों की वजह से अब कनाडा ने भी भारतीयों की एंट्री पर रोक लगा दी है। कनाडा ने गुरुवार रात से भारत से आने वाली सभी कॉमर्शियल और प्राइवेट पैसेंजर फ्लाइट्स पर 30 दिनों का प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। भारत में पाए जा रहे कोरोना वायरस के डबल म्युटेंट वायरस के कई केस कनाडा में मिलने के बाद जस्टिन ट्रूडो सरकार पर इस बारे में कोई फैसला लेने का दबाव था।

कनाडा के कई राज्यों की सरकारों की तरफ से भी इस तरह के प्रतिबंध की मांग की गई थी। भारत के साथ ही कनाडा ने पाकिस्तान से आने वाली उड़ानों पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में फैसला लेने से पहले कनाडा सरकार की तरफ से भारत को जानकारी दी गई थी। कनाडा के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि गुरुवार रात को 11:30 बजे से यह प्रतिबंध लागू होगा। इसके साथ ही भारत से अलग किसी अन्य देश से कनाडा पहुंचने वाले भारतीयों के प्रवेश पर भी एक शर्त लगाई गई है।

इन लोगों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, तभी कनाडा में प्रवेश मिल सकेगा। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, ‘इन कदमों के माध्यम से कोरोना के नए वैरिएंट्स के कनाडा पहुंचने पर रोक लगेगी। खासतौर पर ऐसे समय में जब हमारे हेल्थ सिस्टम पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में बीते 24 घंटों में 25 कोरोना मरीजों की मौत
Next: देश में पिछले 24 घंटों में 3,32,730 नए मामले व 1,86,920 मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.