Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर भी हुए कोरोना संक्रमित, खुद दी जानकारी
  • देश
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर भी हुए कोरोना संक्रमित, खुद दी जानकारी

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

इस समय देशभर में कोरोना वायरस का कहर दिखाई DE रहा है। अब तक आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े स्टार्स तक कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। अब इसी लिस्ट में नाम शामिल हुआ है फिल्म कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर का। जी दरअसल संदीप भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बारे में जानकारी खुद उन्होंने दी है। मिली जानकारी के तहत कोरोना संक्रमित होने के बाद संदीप ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। अब वह डॉक्टर्स की सलाह ले रहे हैं और जरूरी सावधानियां भी बरत रहे हैं।

एक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान संदीप ने बताया कि, ‘मुझे पिछले गुरुवार से बुखार आ रहा था। जिसके बाद मैंने खुद को फौरन आइसोलेट कर लिया था। मुझे टेस्ट कराने के लिए कुछ दिनों का समय लगा और जब आखिरकार मेरा टेस्ट हुआ तो शाम को मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया।’ वहीं संदीप ने आगे कहा कि, ‘अब मैं पूरी तरह से क्वारंटीन में हूं और डॉक्टरों के बताये नुस्खों पर अमल करते हुए अपना ख्याल रख रहा हूं।’ आप सभी को बता दें कि मुम्बई के जुहू इलाके‌ में रहने वाले 56 साल के संदीप कई बड़ी फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी कर चुके हैं।     View this post on Instagram           

A post shared by Sandip Soparrkar (@sandip_soparrkar)

उन्होंने ‘सात खून माफ’, ‘जुबैदा’ ‘काइट्स’, ‘तलाश’, हॉलीडे’, ‘दिल तो बच्चा है जी’, ‘करम’ जैसी तमाम बड़ी फिल्मों के गानों की कोरियोग्राफी की हुई है। इसी के साथ ही वह कई टीवी शो के जज रह चुके हैं। इस लिस्ट में ‘झलक दिखला जा’, ‘डीआईडी’ जैसे कई लोकप्रिय डांस रिएलिटी शोज शामिल है। वैसे संदीप ऐसे पहले स्टार नहीं है जो कोरोना संक्रमित हुए हैं। उनसे पहले बॉलीवुड से सोनू सूद, हंसल मेहता ,समीरा रेड्डी, नील नितिन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं टीवी शो होस्ट राघव जुयाल और बिग बॉस फेम अर्शी खान भी बीते दिनों ही कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Post navigation

Previous: अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य करने तथा घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए
Next: सोने- चांदी के वायदा भाव में दर्ज हुई गिरावट, जानिए क्या हैं रेट

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.