Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने- चांदी के वायदा भाव में दर्ज हुई गिरावट, जानिए क्या हैं रेट
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस

सोने- चांदी के वायदा भाव में दर्ज हुई गिरावट, जानिए क्या हैं रेट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
04_03_2021-gold_and_silver_price

नई दिल्ली, सोने एवं चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:57 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 73 रुपये यानी 0.15 फीसद की गिरावट के साथ 47,699 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून अनुबंध वाले सोने का रेट 47,772 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अगस्त में डिलिवरी वाले सोने का दाम 80 रुपये यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 47,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले गुरुवार को अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 48,065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 288 रुपये यानी 0.42 फीसद की गिरावट के साथ 68,930 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 69,218 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 322 रुपये यानी 0.46 फीसद की टूट के साथ 70,066 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 70,388 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर भी हुए कोरोना संक्रमित, खुद दी जानकारी
Next: IPL 2021: आज मुंबई और पंजाब में मुकाबला, गेल-राहुल पर रहेगी सबकी नजर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.