Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • IPL 2021: आज मुंबई और पंजाब में मुकाबला, गेल-राहुल पर रहेगी सबकी नजर
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

IPL 2021: आज मुंबई और पंजाब में मुकाबला, गेल-राहुल पर रहेगी सबकी नजर

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के 17वें मैच में शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS), मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को रोकने के लिए उतरेगी. बल्लेबाजी में मिडिल आर्डर में लड़खड़ाने के बाद भी मुंबई की टीम पंजाब के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी. लोकेश राहुल की अगुवाई वाली पंजाब ने अपने चार मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की है और टीम ने पिछले दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले दो मुकाबलों में बल्ले के साथ संघर्ष किया है.

पंजाब ने जब भी बल्ले से बेहतर प्रदर्शन किया है, तो उसके सामने बेहद बड़े स्कोर रहे हैं. टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 222 रन बनाए थे और इसमें उसे महज चार रन से ही जीत मिली थी. अगले मैच में, पंजाब 196 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी और दिल्ली कैपिटल्स ने उसे छह विकेट से पटखनी दे दी. यह देखना रोचक होगा कि क्या पंजाब अपने बैटिंग आर्डर में बदलाव करता है या नहीं. यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल का बल्ला भी आशा के अनुरूप नहीं चल रहा है और उनके वेस्टइंडीज टीम साथी निकोलस पूरन के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में रन बनाए थे. पंजाब किंग्स विश्व के नंबर-1 टी 20 बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है.

हालांकि, चेन्नई की स्पिन वाली पिच पर पंजाब का मिडिल आर्डर लड़खड़ाता दिख रहा है. टीम रवि बिश्नोई को वापस ला सकती है, जिन्होंने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. चेपक में पंजाब का यह केवल दूसरा मुकाबला होगा, जबकि मंबई ने अपने सभी मैच यहीं खेले हैं. मुंबई की टीम को दो मैचों की जीत के बाद अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और टीम अब वापसी करना चाहेगी.

Post navigation

Previous: सोने- चांदी के वायदा भाव में दर्ज हुई गिरावट, जानिए क्या हैं रेट
Next: शुरुआती कारोबार में 300 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 14,350 अंक आया नीचे, जानें किन शेयरों में दिख रही है गिरावट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.