Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शुरुआती कारोबार में 300 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 14,350 अंक आया नीचे, जानें किन शेयरों में दिख रही है गिरावट
  • देश
  • बिजनेस

शुरुआती कारोबार में 300 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 14,350 अंक आया नीचे, जानें किन शेयरों में दिख रही है गिरावट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

मुंबई, HDFC, HDFC Bank, ICICI Bank और इन्फोसिस के शेयरों में बिकवाली से प्रमुख घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में लुढ़क गए। कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से देश की आर्थिक प्रगति को लेकर एक बार फिर अनिश्चिचतता पैदा हो गई है। इस वजह से शुरुआती कारोबार में BSE के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex पर 316.81 अंक यानी 0.66 फीसद की गिरावट के साथ 47,763.86 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था। NSE Nifty 75.45 अंक या 0.52 फीसद की गिरावट के 14,330.70 अंक के स्तर पर चल रहा था।

BSE Sensex पर सुबह 09:50 बजे ICICI Bank, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, बजाज ऑटो, बजाज फिनजर्व, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, भारती एयरटेल, टीसीएस और कोटक महिंद्रा के शेयर लाल निशान के साथ ट्रेंड कर रही थी।

दूसरी ओर पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टाइटन, सन फार्मा, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, रिलायंस और डॉक्टर रेड्डीज के शेयरों में तेजी के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।

इससे पिछले सत्र में Sensex 374.87 अंक यानी 0.79 फीसद की बढ़त के साथ 48,080.67 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को शुद्ध आधार पर बिकवाल रहे। उन्होंने 909.56 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो शंघाई, हांगकांग और सिओल में शेयर बाजार हरे निशान में ट्रेंड कर रहे थे। वहीं, टोक्यो में शेयर बाजार में गिरावट के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।

रिलायंस सिक्योरिटीज में प्रमुख (रणनीति) बिनोद मोदी ने कहा, ”देशभर में कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि और कई राज्यों द्वारा लोगों की आवाजाही पर पाबंदी कड़ी करना बाजार के लिए बड़ी चुनौती है।”

उन्होंने कहा कि इससे कंपनियों की आय में होने वाली रिकवरी को लेकर जोखिम बढ़ गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2021: आज मुंबई और पंजाब में मुकाबला, गेल-राहुल पर रहेगी सबकी नजर
Next: IPL के 14 सीजन में अब तक लगे कितने शतक, किस टीम के बल्लेबाजों ने जमाई सबसे अधिक सेंचुरी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.