Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • IPL के 14 सीजन में अब तक लगे कितने शतक, किस टीम के बल्लेबाजों ने जमाई सबसे अधिक सेंचुरी
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

IPL के 14 सीजन में अब तक लगे कितने शतक, किस टीम के बल्लेबाजों ने जमाई सबसे अधिक सेंचुरी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
royal-challengers-bangalore5_6752649_835x547-m

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में अब तक दो शतकीय पारी देखने को मिली है। पहला शतक राजस्थान के संजू सैमसन ने बनाया था तो दूसरी सेंचुरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के देवदत्त पडीक्कल ने जमाया। अब तक इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 63 शतक बन चुके हैं। सबसे पहला शतक पहले ही मैच में कोलकाता के नाइटराइडर्स के मौजूदा कोच ब्रैंडन मैक्कुलम ने जमाया था।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार को आइपीएल के 16वें मुकाबले में देवदत्त ने दमदार पारी खेलते हुए शतक जमाया। वह इस सीजन में शतक बनाने वाले दूसरे जबकि टूर्नामेंट के इतिहास में 63वां शतक जमाने वाले खिलाड़ी बने। 51 गेंद पर 11 चौके और 6 छक्के की मदद से इस बल्लेबाज ने अपना पहला आइपीएल शतक बनाया। इस दौरान उन्होंने टीम को 10 विकेट की बड़ी जीत दिलाने में कप्तान विराट कोहली का साथ दिया।

अब तक IPL में बने 63 शतक

टूर्नामेंट के इतिहास की बात करें तो अब तक इसमें कुल 63 शतक बन चुके हैं। सबसे ज्यादा शतक किसी और नहीं बल्कि बैंगलोर की टीम की तरफ से ही बनाए गए हैं। शतक जमाने के मामले में नंबर एक पर काबिज इस टीम की तरफ से कुल 14 शतक देखने को मिले हैं। दूसरे स्थान पर पंजाब की टीम है जिसकी तरफ से कुल 13 शतकीय पारी आई है।

तीसरे नंबर पर दिल्ली है जिसकी तरफ से कुल 10 बार शतक लगाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कुल 8-8 शतकीय पारी देखने को मिली है। चार मुंबई इंडियंस तो 3 शतक सनराइजर्स हैदरबाद के खाते में है। टूर्नामेंट से हट चुकी डेक्कन चार्जर्स और पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से 2-2 शतक बने हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से एक मात्र शतक आया है।

सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज

सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है। उन्होंने कुल 6 शतक बनाए हैं जिसमें से 5 आरसीबी की तरफ से खेलते हुए जमाए थे। दूसरे स्थान पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हैं जिनके खाते में 5 शतक है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कुल 4 तो वहीं शेन वॉटसन ने भी इतनी ही शतकीय पारी खेली है। एबी डिविलिर्स और संजू सैमसन के नाम 3-3 आइपीएल शतक है। 9 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने दो बार शतक बनाया है बाकि सभी के नाम एक-एक बार शतक बनाने का रिकॉर्ड है।FacebookTwitterWhatsApp

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शुरुआती कारोबार में 300 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 14,350 अंक आया नीचे, जानें किन शेयरों में दिख रही है गिरावट
Next: बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के इस्‍तेमाल पर लगाया प्रतिबंध

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.