Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले टेस्ट मैच को लेकर गुलाबी गेंद की खूब चर्चा
  • खेल

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले टेस्ट मैच को लेकर गुलाबी गेंद की खूब चर्चा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
UYHT6DF4

इस मैच में फैंस में गुलाबी गेंद के कारण गेंदबाजी में होने वाले असर को लेकर भी बहुत बातें की जा रही हैं, लेकिन भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने इस बात पर ध्यान दिलाया है कि इससे विकेटकीपिंग पर भी असर होगा.

यह है चुनौती
साहा ने कहा है कि दिन-रात टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद से विकेटकीपिंग करना विकेटकीपरों के लिए चुनौतीपूर्ण है. साहा ने कहा, “(गुलाबी) गेंद को पकड़ना चुनौतीपूर्ण है. अगर यह स्लिप के लिए चुनौतीपूर्ण है तो मेरे लिए भी है क्योंकि मैं भी स्लिप के बगल में खड़ा रहता हूं. इसके अलावा तेज गेंदबाज जब गेंद फेंकते हैं तो यह गेंद लहराती है. यह एक फैक्टर हो सकता है, लेकिन मुझे चुनौती स्वीकार है. हम पेशेवर हैं.”

साझा किया अपना अनुभव
भारतीय खिलाड़ियों में साहा और मोहम्मद शमी को ही घरेलू क्रिकेट में दिन-रात मैच खेलने का अनुभव है. दोनों खिलाड़ी 2016 में ईडन गार्डन्स में सीएबी के सुपर लीग फाइनल में दिन-रात क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्होंने कहा, “यह चुनौतीपूर्ण होगा, खासकर गेंद को पकड़ते समय. हमें इससे तालमेल बिठाना होगा. गेंद नई है और यह तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है. यह बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है.”

क्या पेसर्स को मिलेगी मदद
यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय पेस तिकड़ी शमी, उमेश यादव और ईशांत शर्मा को इस गेंद से मदद मिलेगी, उन्होंने कहा, “गेंद गुलाबी हो या लाल. उनके (शमी के) लिए यह वैसा ही रहेगा. शमी ने हाल के मैचों में अच्छा किया है. वह किसी भी परिस्थिती में अच्छा करते हैं. रांची में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. वह गति के साथ रिवर्स स्विंग हासिल करते हैं.”

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विराट कोहली कहना, कोलकाता में होने वाला दिन-रात मैच एक बहुत बड़ा अवसर है.
Next: सलमान को अपने ही जन्मदिन पर एक बड़ा गिफ्ट मिलने वाला है…

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.