Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर : मौसम विभाग ने बताया की जताई कल तक एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान के आने की संभावना
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बड़ी खबर : मौसम विभाग ने बताया की जताई कल तक एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान के आने की संभावना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

लक्षद्वीप द्वीप समूह और अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. जिस वजह से कल तक एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान आने की संभावना है. ये ‘तौकते’ नाम का तूफान अगले तीन दिन तक गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के तटों से टकराने की संभावना है.

केरल और तमिलनाडु के दक्षिणी राज्यों में अरब सागर में भारी बारिश और गरजीला तूफान देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने एनडीआरएफ के 53 दलों को राहत व बचाव कार्य के लिए लगा दिया है.

इस बीच पीएम मोदी चक्रवात से निपटने की तैयारियां का जायजा लेने के लिए बैठक करेंगे, एनडीएमए के अधिकारियों समेत शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे.

तमिलनाडु के मत्स्य पालन विभाग ने 2500 मछुआरों को अरब सागर में तूफान से सचेत रहने और समुद्र से निकल आने का संदेश दिया है. भारतीय तटरक्षक जहाज विक्रम ने कनूर से रात करीब साढ़े दस बजे मछली पकड़ने वाली एक छोटी नाव से तीन लोगों को बचाया है.

वहीं विस्तारा एयरलाइंस ने कहा है कि तूफान की वजह से चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, गोवा और अहमदाबाद के लिए उड़ानें 17 मई तक प्रभावित रहने की संभावना है.

मौसम स्थिति गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गई है. इसके कारण शनिवार रात तक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, 16-19 मई के बीच पूरी संभावना है कि यह 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ एक ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होगा. हवाओं की रफ्तार बीच-बीच में 175 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है.

मौसम विभाग ने पश्चिमी तटीय राज्य को सतर्क किया है. लक्षद्वीप में 15 मई को कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी और कुछ स्थानों पर 16-17 मई को भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है.

कर्नाटक (तटीय एवं आसपास के जिलों) में 15 मई को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम, कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी और 16 मई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. कोंकण और गोवा में 15-16 मई को भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है,.

आईएमडी ने कहा कि गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के तटीय जिलों में 16 मई से बारिश होने की संभावना है और 17 मई को भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 18 मई को सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ जगहों पर भारी से अत्यंत भारी और किसी-किसी स्थान पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है.

रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में रविवार और सोमवार को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में सोमवार को बहुत तेज बारिश होगी.

इसके अलावा सतारा, कोल्हापुर, पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों और पुणे में रविवार और सोमवार को गरज के साथ बारिश होगी. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, भारतीय नौसेना और अन्य एजेंसियों को अगले कुछ दिनों में किसी भी घटना से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवाती तूफान को लेकर अधिकारियों से की मीटिंग दिए निर्देश
Next: दुःखद : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई आशिम बनर्जी का कोरोना से हुआ निधन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.