Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दुःखद : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई आशिम बनर्जी का कोरोना से हुआ निधन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

दुःखद : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई आशिम बनर्जी का कोरोना से हुआ निधन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
mamatabanerjee-1564451445

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई आशिम बनर्जी का आज निधन हो गया. आशिम कोरोना वायरस से संक्रमित थे और कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के अध्यक्ष डॉ आलोक रॉय ने ये जानकारी दी.

बंगाल में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है. हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं और 100 से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो रही है.

पश्चिम बंगाल में कल सबसे ज्यादा 20,846 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10 लाख 94 हजार 802 हो गए है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीमारी से 136 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 12,993 हो गई है. हालांकि राज्य में गुरुवार से 19,131 लोग स्वस्थ हुए हैं.

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 26 हजार 98 नए मामले सामने आए हैं और 3890 लोगों की मौत हुई है. बुधवार को, भारत में कोरोना से 4205 लोगों की मौत हुई थी.
जबकि 7 मई को देश में अब तक के सबसे ज्यादा 4,14,188 मामले दर्ज किए थे. भारत में अब तक 36,73,802 एक्टिव केस और 2,66,207 मौतों के साथ कोविड मामलों की कुल संख्या 2 करोड़ 43 लाख 72 हजार 907 है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,53,299 लोगों को छुट्टी दे दी गई है, अबतक 2,04,32,898 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं. देश में अब तक कुल 18,04,57,579 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 11,03,625 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : मौसम विभाग ने बताया की जताई कल तक एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान के आने की संभावना
Next: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.