Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा। …
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा। …

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
rahul-gandhi_1611817664

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार हर मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने गंगा में तैरते मिले शवों को लेकर मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है राहुल ने बिना नाम लिए सीधे पीएम मोदी पर तंज किया है.

राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक खबर भी शेयर की है. जिसमें दावा किया गया है कि गंगा किनारे 1140 किमी में 2 हजार से ज्यादा शव मिले हैं. इसमें ये भी कहा गया है कि कानपुर के शेरेश्वर घाट पर आधा किमी के एरिया में ही 400 लाशें दफन हैं.

एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया था बलिया और गाजीपुर में गंगा में शव तैर रही हैं. रिपोर्ट में उन्नाव में नदी के किनारे बड़े पैमाने पर शव दफनाने की खबरें आ रही हैं. लखनऊ, गोरखपुर, झांसी और कानपुर जैसे शहरों से आधिकारिक संख्या कम बताई जा रही

दरअसल, यूपी के कई इलाकों में गंगा में शवों को तैरते देखा जा रहा है. हाल ही में वाराणसी में गंगा नदी और उससे सटे चंदौली जिले में आंशिक रूप से जले हुए एक शव सहित सात और शव बरामद किए गए.

एक शव वाराणसी के सुजाबाद इलाके के पास और छह चंदौली जिले के धानापुर इलाके में गुरुवार को मिला. छह शव और आंशिक रूप से जले हुए एक शव को बाहर लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया. इस बीच, चंदौली के धनापुर में छह सड़े-गले शव बरामद किए गए और उनका अंतिम संस्कार किया गया.

बिहार के अधिकारियों ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश से 71 शव बहकर राज्य में आ गए थे. अधिकारियों ने इसके बाद नदी में नेट लगा दिया है. विपक्ष ने राज्य में कोविड की मौतों को कम बताने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर हमला किया है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, गंगा में तैरती लाशें महज आंकड़े नहीं हैं, वे किसी के पिता, मां, भाई और बहन हैं. सरकार की जवाबदेही होनी चाहिए जिसने अपने लोगों को इतनी बुरी तरह विफल कर दिया है

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दुःखद : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई आशिम बनर्जी का कोरोना से हुआ निधन
Next: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने बनाया नया प्लान करेंगे ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.