Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पॉपुलर शो फ्रेंड्स-द रियूनियन आएगा अपने नए अवतार में दर्शकों के सामने
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

पॉपुलर शो फ्रेंड्स-द रियूनियन आएगा अपने नए अवतार में दर्शकों के सामने

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (23)

पॉपुलर शो फ्रेंड्स-द रियूनियन अपने नए अवतार में दर्शकों के सामने आना वाला है. इस शो का टीजर भी सामने आ चुका है. ‘फ्रेंड्स’ के टीजर की शुरुआत दोस्ती की एक नई कहानी से हो रही है.

इस शो में जेनिफर एनिस्टन, कर्टेनी कॉक्स, लिसा कुड्रो, मैट लेब्लांक, मैथ्यू पेरी और डेविड शिमर की दोस्ती एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश कर रही है.

‘फ्रेंड्स’ सबसे पहले 1994 से 2004 के बीच एनबीसी पर एयर किया गया था. इसे डेविड क्रेन, मार्टा कॉफमैन ने बनाया था. शो को 2002 में प्राइम टाइम बेस्ट कॉमेडी सीरीज के लिए एम्मी अवॉर्ड भी मिला था.

फ्रेंड्स शो के टीजर की शुरुआत इन सभी स्टार्स की बैक क्लिप से होती है. इनकी हेजी वीडियो शो की गई है. क्लिप की शुरुआत शो के थीम सॉन्ग आई विल वी देयर फॉर यू से होती है . मेकर्स इसमें एपिसोड का नाम भी अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में देते हैं. जेनिफर एनिस्टन के कातिलाना लुक को देखने के लिए फैंस बेहद उत्सुक हैं.

जेनिफर ने ‘फ्रेंड्स-द रियूनियन’ के स्ट्रीमिंग की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर शेयर कर दी है. कैप्शन में जेनिफर ने लिखा ’27 मई को इस शो का प्रीमियर एचबीओ मैक्स पर किया जाएगा, आप इसके लिए उत्साहित हैं ?’.

इस पर रिएक्शन देते हुए एक ने लिखा ‘इसे लेकर इमोशनल हैं’. एक ने कमेंट किया ‘इसके अलावा मैं कुछ भी सोच नहीं पा रही’, एक ने लिखा ‘राहत की सांस’ इस पोस्ट पर एक करोड़ 94 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. इसी से पूरी दुनिया में इस शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

मिली जानकारी के मुताबिक शो के प्रीमियर के मौके पर लेडी गागा, जस्टिन बीबर, सिंडी क्रोफोर्ड, लैरी हैंकिन, जेम्स माइकल टेलर, मलाला यूसुफजई, थॉमस लेनॉन, क्रिस्टिना पिकल्स जैसे लोग मौजूद रहेंगे.

Post navigation

Previous: श्रीलंका बोर्ड के सीईओ एश्‍ले डि सिल्‍वा ने कहा कोरोना उनके लिए एक बड़ी चिंता
Next: कोविड-19 से बचाव एवं व्यवस्था सम्बन्धी कार्याें हेतु शासन द्वारा वरिष्ठ नोडल अधिकारी नामित

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.