Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • श्रीलंका बोर्ड के सीईओ एश्‍ले डि सिल्‍वा ने कहा कोरोना उनके लिए एक बड़ी चिंता
  • खेल
  • देश

श्रीलंका बोर्ड के सीईओ एश्‍ले डि सिल्‍वा ने कहा कोरोना उनके लिए एक बड़ी चिंता

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (22)

टीम इंडिया को जुलाई में श्रीलंका का दौरा करना है, जहां उसे मेजबान के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. मगर भारत के इस दौरे पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं.

दरअसल इसका कारण श्रीलंका में बढ़ते कोरोना के मामले हैं, जिस वजह से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड भी भारत के इस दौरे को लेकर चिंता में हैं. पिछले 7 दिनों में श्रीलंका में 16 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, वहीं 145 से अधिक मौतें हो चुकी हैं.

पूरा देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है और महामारी की इस दूसरी लहर ने एक बार फिर पहले से ही स्‍थगित तीन वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज को संकट में डाल दिया है. यह दौरा पहले पिछले साल जून में होना था, मगर कोरोना के कारण इसे स्‍थगित कर दिया गया था.

देश में बढ़ते कोरोना मामले पर श्रीलंका बोर्ड के सीईओ एश्‍ले डि सिल्‍वा ने कहा कि कोरोना वायरस उनके लिए एक बड़ी चिंता है. इनसाइडस्‍पोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट के एक सीनियर प्रतिनिधि ने कहा कि कोविड मामले में इजाफा एक बड़ी चिंता है

मगर हमने कोरोनाकाल के दौरान सफलता पूर्वक इंग्‍लैंड और बाकी की मेजबानी की थी. हमें विश्‍वास है कि हम भारत की भी मेजबानी करने में सक्षम होंगे. फिंगर क्रॉस है कि मामले न बढ़े.

श्रीलंका बोर्ड ने कोलंबो के आर प्रेमादासा स्‍टेडियम में सभी मैच आयोजित करने का फैसला लिया है. इस दौरे के लिए बीसीसीआई अपनी बी टीम भेजेगा, क्‍योंकि उस समय मुख्‍य टीम इंग्‍लैंड दौरे पर व्‍यस्‍त होगी. विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे टीम के स्‍टार खिलाड़ी श्रीलंका दौरे का हिस्‍सा नहीं होंगे.

Post navigation

Previous: आज है विनायक चतुर्थी व्रत जाने क्या है पौराणिक कथा……
Next: पॉपुलर शो फ्रेंड्स-द रियूनियन आएगा अपने नए अवतार में दर्शकों के सामने

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.