Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोविड-19 से बचाव एवं व्यवस्था सम्बन्धी कार्याें हेतु शासन द्वारा वरिष्ठ नोडल अधिकारी नामित
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 से बचाव एवं व्यवस्था सम्बन्धी कार्याें हेतु शासन द्वारा वरिष्ठ नोडल अधिकारी नामित

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के क्रम में कोविड-19 से बचाव एवं व्यवस्था सम्बन्धी कार्याें हेतु शासन द्वारा वरिष्ठ नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं।
इस सम्बन्ध में जारी शासनादेश के अनुसार वरिष्ठ नोडल अधिकारी 15 मई, 2021 को आवंटित जनपदों में पहुंचकर आगामी एक सप्ताह तक प्रवास कर कोविड-19 की रोकथाम आदि कार्याें की समीक्षा से शासन को अवगत करायेंगे। यह नोडल अधिकारी कोविड-19 से सम्बन्धित शासन के दिशा निर्देशों का सम्बन्धित जनपद स्तर पर अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए जिला प्रशासन का मार्गदर्शन एवं सहयोग करेंगे। वरिष्ठ नोडल अधिकारी सम्बन्धित जनपद की अपनी समीक्षा रिपोर्ट प्रतिदिन मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करायेंगे।
वरिष्ठ नोडल अधिकारी जनपद की सभी निगरानी समितियों को सक्रिय करते हुए उनके द्वारा घर-घर जाकर किये जा रहे स्क्रीनिंग कार्य का अनुश्रवण करेंगे। नोडल अधिकारी यह भी सुनिश्चित करायेंगे कि निगरानी समितियों के पास मेडिकल किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों तथा यह मेडिकल किट लक्षणयुक्त संदिग्ध व्यक्तियों को उपलब्ध करायी जाये। निगरानी समितियां लक्षणयुक्त तथा संदिग्ध लोगों के नाम व मोबाइल नम्बर सम्बन्धित सेक्टर अधिकारी को उसी दिन उपलब्ध करायेंगी। लक्षणयुक्त तथा संदिग्ध व्यक्तियों की यह सूची जिला प्रशासन को भी उसी दिन उपलब्ध करायी जायेगी तथा इसका सत्यापन इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेन्टर के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही, जनप्रतिनिधियों को भी यह सूची उपलब्ध करायी जाएगी।
वरिष्ठ नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेन्टर द्वारा होम आइसोलेशन/क्वारण्टीन सेन्टर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी डाॅक्टर्स की टीम द्वारा ली जाए। वरिष्ठ नोडल अधिकारी निगरानी समितियों के माध्यम से यह सुनिश्चित करायेंगे कि लक्षणयुक्त/संदिग्ध व्यक्तियों के पास अलग कक्ष (शौचालय के साथ) की व्यवस्था हो। जिन व्यक्तियों के पास यह व्यवस्था नहीं है, उनकी सूची सेक्टर अधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन को दी जाएगी, ताकि जिला प्रशासन उनको क्वारण्टीन सेन्टर में भेज सके। निगरानी समिति द्वारा स्क्रीनिंग उपरान्त संदिग्ध/लक्षणयुक्त व्यक्तियों का आर0आर0टी0 द्वारा 24 घण्टे में एन्टीजन टेस्ट सुनिश्चित किया जाएगा। वरिष्ठ नोडल अधिकारी आर0आर0टी0 के कार्याें का अनुश्रवण भी करेंगे।
वरिष्ठ नोडल अधिकारी सम्बन्धित जनपद के समस्त कोविड अस्पतालों में चिकित्सकों तथा चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, मरीजों के भोजन की व्यवस्था एवं चिकित्सालयों में स्वच्छता का पर्यवेक्षण करेंगे। वह प्राइवेट हाॅस्पिटल द्वारा निर्धारित दरों पर ही इलाज की सुविधाओं को देखने के साथ ही, मनमाना वसूली की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वरिष्ठ नोडल अधिकारी जनपदों के नगरीय एवं ग्रामीण क्षत्रों में स्वच्छता, सेनिटाइजेशन तथा फाॅगिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायेंगे।
वरिष्ठ नोडल अधिकारियों को उनके कार्य व दायित्वों के निर्वहन में जिला प्रशासन की समस्त इकाइयांे, चिकित्सा विभाग के समस्त अधिकारी, पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी आदि द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। वरिष्ठ नोडल अधिकारी, जिलाधिकारियों को मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करेंगे।

Post navigation

Previous: पॉपुलर शो फ्रेंड्स-द रियूनियन आएगा अपने नए अवतार में दर्शकों के सामने
Next: मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस से बचाव एवं उपचार की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.