Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस से बचाव एवं उपचार की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस से बचाव एवं उपचार की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
12_05_2021-cm_yogi_adityanath_57_21636963

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ब्लैक फंगस से बचाव एवं उपचार की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के मुक्त हो जाने के बाद कुछ लोगों में ब्लैक फंगस की बीमारी के मामले प्रकाश में आए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इस संक्रमण के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि सभी जनपदों में ब्लैक फंगस के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को इस सम्बन्ध में भारत सरकार एवं चिकित्सा संस्थानों से आवश्यक कोआॅर्डिनेशन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के कारणों, बचाव के उपायों तथा उपचार के सम्बन्ध में एडवाइजरी जारी कर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
ज्ञातव्य है कि ब्लैक फंगस के उपचार के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को मेडिकल विशेषज्ञों की सलाहकार समिति से विचार-विमर्श करते हुए लाइन आॅफ ट्रीटमेण्ट तय करने तथा संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में ब्लैक फंगस के उपचार हेतु लाइन आॅफ ट्रीटमेण्ट तय कर गाइडलाइन्स निर्गत कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में एडवाइजरी भी जारी कर दी गयी है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार ब्लैक फंगस के उपचार आदि के सम्बन्ध में एस0जी0पी0जी0आई0 द्वारा जनपदों एवं मेडिकल काॅलेजों के सम्बन्धित चिकित्सकों का आज वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण भी कराया गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोविड-19 से बचाव एवं व्यवस्था सम्बन्धी कार्याें हेतु शासन द्वारा वरिष्ठ नोडल अधिकारी नामित
Next: देश में कोरोना के बढ़ते मामलो देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.