Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला 75 जिलों में लगभग 59 अफसरों को नोडल अफसर बनाया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला 75 जिलों में लगभग 59 अफसरों को नोडल अफसर बनाया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
BB1fVBuq

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का प्रसार गांवों की ओर अधिक होता देख सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया है. सीएम योगी ने इसके लिए सीनियर आईएएस अफसरों को जिलों का नोडल अधिकारी बनाया है. प्रदेश में 59 अफसरों को 75 जिलों का नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है. यह अफसर एक सप्ताह तक जिले में प्रवास करेंगे.

दरअसल सीएम योगी ने टीम-9 के साथ अपने सरकारी आवास पर कोरोना वायरस संक्रमण पर समीक्षा बैठक के दौरान सभी को अब गांवों पर अधिक फोकस करने का निर्देश दिया. इसी क्रम में 75 जिलों में 59 अफसरों को नोडल अफसर बनाया गया है.

अपर मुख्य सचिव के साथ ही प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी गांवों में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश लगाने के प्रयास में जिला प्रशासन के कार्य पर नजर रखेंगे. नोडल अधिकारी रोज जिलाधिकारी तथा सेक्टर प्रभारी के रूप में तैनात जिला प्रशासन के अधिकारी से रोज रिपोर्ट लेंगे.

यह सभी जिलों में एक सप्ताह तक प्रवास करेंगे. यह लोग कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपाय सुझाने के साथ सीएचसी व पीएचसी में ऑक्सिजन बेड की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के जिला प्रशासन के कार्यों का निरीक्षण करेंगे. एक सप्ताह के निरीक्षण के बाद आकर यह सभी शासन को अपनी रिपोर्ट देंगे.

शासन ने टी वेंकटेश को अयोध्या,राजन शुक्ला को महराजगंज, डिम्पल वर्मा को हरदोई, हेमंत राव को इटावा व औरैय्या, बीएल मीना को मूजफ्फरनगर व शामली, प्रभात सरंगी को एटा व हाथरस, सुरेश चंद्रा को बरेली, सुधीर गर्ग को प्रतापगढ़, भुवनेश कुमार को जौनपुर तथा बी हेकाली झिमोमी को देवरिया का नोडल अफसर बनाया गया है.

Post navigation

Previous: कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Next: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ब्लैक फंगस को लेकर टीम 12 का किया गठन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.