Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सोमवार से प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय वाले सभी जिलों में 18-44 वर्ष की आयु वालों का टीकाकरण शुरू करने की तैयारी की जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बस्ती, विंध्याचल धाम, आजमगढ़, देवीपाटन और चित्रकूटधाम मंडल में भी सोमवार से टीका लगाए जाएं. गौरतलब है कि मौजूदा समय प्रदेश के 18 जिलों में 18-44 वर्ष की आयु वालों को टीका लगाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने शनिवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान यह निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि टीकाकरण के पहले दिन लोगों के उत्साहवर्धन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए. वैक्सीन सेंटर तय करते समय यह ध्यान रखें कि स्थल पर प्रतीक्षालय के लिए खुला स्थान हो.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण में 45 वर्ष से अधिक और 18-44 आयु वर्ग के लोगों को कोविड सुरक्षा कवर प्रदान करने में यूपी पहले स्थान पर है. अब तक 1,16,12,525 लोगों ने पहली डोज और 31,82,072 लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है.

इस तरह 1 करोड़ 47 लाख 94 हजार 597 कोविड वैक्सीन एडमिनिस्टर हुए हैं. प्रदेश के 18 जिलों में 18-44 आयु वर्ग के 49,854 लोगों के कल हुए टीकाकरण के साथ अब तक इस आयु वर्ग के 3,65,835 लोगों ने टीका-कवर प्राप्त कर लिया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते माह 17 अप्रैल को प्रदेश में लगभग 1.70 लाख एक्टिव केस थे, जो 13 दिनों के भीतर बढ़कर 30 अप्रैल को सर्वाधिक 3.10 लाख तक पहुंच गए.

शनिवार को 15 दिनों के बाद एक्टिव केस की संख्या घटकर 1.77 लाख रह गई है. अब तक 14,14,259 प्रदेशवासी कोविड की लड़ाई जीत कर आरोग्यता प्राप्त कर चुके हैं. प्रदेश की रिकवरी दर अब 88 फीसदी तक हो गई है

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल क्या बढ़ेंगे लॉकडाउन ?
Next: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला 75 जिलों में लगभग 59 अफसरों को नोडल अफसर बनाया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.