Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चक्रवाती तूफान : मौसम का पूर्वानुमान महाराष्ट्र व मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर भारी बारिश की सम्भावना
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

चक्रवाती तूफान : मौसम का पूर्वानुमान महाराष्ट्र व मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर भारी बारिश की सम्भावना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
21_10_2020-weather_news

अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से मुंबई की ओर बढ़ रहा है. ताऊते तूफान अभी मुंबई से करीब 200 किलोमीटर और गुजरात से 400 किलोमीटर दूर है. ताऊते तूफान से निपटने के लिए मुंबई में एनडीआरएफ की तीन टीमों समेत पूरे महाराष्ट्र में 12 टीमें तैनात की गई हैं.

ताउते तूफान फिलहाल मुंबई के समुंद्र तट से गुजर रहा है. मुंबई में इस वक्त तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. तूफान के मद्देनज़र मुंबई एयरपोर्ट को तीन घंटे यानि सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है.

Indian Air Force had deployed two C-130J and a An-32 aircraft for transportation of 167 personnel and 16.5 tonnes of load of NDRF from Kolkata to Ahmedabad: IAF#CycloneTauktae pic.twitter.com/lNLEXiQrP8

— ANI (@ANI) May 17, 2021

वहीं, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ताउते तूफान इस वक्त मुंबई के तट से दूर तेज रफ्तार के साथ गुजर रहा है. मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है.

इससे पहले मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था. तूफान को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं. लोगों को तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

कर्नाटक के उडुपी, चिक्कामगलुर, शिवमोग्गा, उत्तर कन्नडा में चार लोगों की मौत हुई है. ये मौतें बारिश और तूफान से हुए हादसों में हुई हैं. कर्नाटक के कुल 98 गांव प्रभावित हैं. उत्तर कन्नडा में ही केवल 33 गांव प्रभावित हैं. बता दें कि केरल में भी दो लोगों की मौत हुई है.

महाराष्ट्र: मुंबई में तेज़ हवाएं चलने से कई पेड़ गिर गए। #CycloneTauktae pic.twitter.com/3hva9kE8wk

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2021

आंतरिक तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, असम और मेघालय के दक्षिणी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों

शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्रीमती प्रेमवती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
Next: देश में कोरोना का कहर लगातार जारी 24 घंटों में आये 2 लाख 81 हजार नए मामले

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.