Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में कोरोना का कहर लगातार जारी 24 घंटों में आये 2 लाख 81 हजार नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना का कहर लगातार जारी 24 घंटों में आये 2 लाख 81 हजार नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. हालांकि अब मामले घटने लगे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 81 हजार 386 नए मामले सामने आए हैं. बड़ी बात यह है कि देश में 27 दिनों बाद 3 लाख से कम केस आए हैं.

आखिरी बार तीन लाख से कम केस 20 अप्रैल 2021 को आए थे. तब मामलों की संख्या दो लाख 95 हजार थी. वहीं, कल तीन लाख 78 हजार 741 लोग ठीक हुए हैं. कल कोरोना से 4 हजार 106 लोगों की मौत हुई है. जानिए देश में कोरोना के ताजा आंकड़े क्या हैं.

कुल केस- दो करोड़ 49 हजार 65 हजार 463
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 11 लाख 74 हजार 76
कुल मौत- दो लाख 74 हजार 390
कुल एक्टिव केस- 35 लाख 16 हजार 997
कुल टीकाकरण- 18 करोड़ 29 लाख 26 हजार 460

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 73 हजार 515 सैंपल टेस्ट किए गए. जिसके बाद कल तक कुल 31 करोड़ 64 लाख 23 हजार 658 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

राजधानी दिल्ली में आज कोविड पर बनी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन करेंगे. इस बैठक में विदेश मामलों के मंत्री एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पूरी, केमिकल एंड फ़र्टिलाइज़र मंत्री मनसुख मंडविया, गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल शामिल होंगे. बैठक दोपहर एक बजे स्वास्थ्य मंत्रालय में होगी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह साफ किया कि कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक के लिए पहले से लिया गया समय (अप्वाइंटमेंट) वैध रहेगा और यह को-विन पोर्टल पर रद्द नहीं होगा.

मंत्रालय ने कहा कि को-विन पोर्टल में आवश्यक बदलाव किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पहली खुराक लेने के बाद लाभार्थी 84 दिन से कम समय की अवधि में ऑनलाइन समय प्राप्त नहीं कर पाएगा.

केंद्र ने 13 मई को कोविशील्ड टीके की पहली और दूसरी खुराक लेने के समय में अंतर बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया था. मंत्रालय ने कहा भारत सरकार ने इस बदलाव के संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया है. कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक लेने के लिये 12-16 सप्ताह के अंतराल को दर्शाने के लिए को-विन पोर्टल में भी आवश्यक बदलाव किए गए

Post navigation

Previous: चक्रवाती तूफान : मौसम का पूर्वानुमान महाराष्ट्र व मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर भारी बारिश की सम्भावना
Next: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बोला हमला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.