Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज भारतीय शेयर बाजार खुला बढ़त के साथ निफ्टी ने 14,700 का स्तर किया पार। ..
  • देश
  • बिजनेस

आज भारतीय शेयर बाजार खुला बढ़त के साथ निफ्टी ने 14,700 का स्तर किया पार। ..

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (2)

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. एक बार सेंसेक्स ने बाजार ओपनिंग के बाद 49,000 का स्तर पार किया. वहीं निफ्टी ने 14,700 का स्तर पार कर लिया. सुबह 48,990.70 के स्तर पर खुलने के बाद सेंसेक्स में लगातार हरे निशान में कारोबार हो रहा है.

11 बजे तक बाजार ने 483 अंकों की तेजी के साथ 49215 के स्तर पार कर लिया है. पिछले सप्ताह बाजार कुल एक फीसदी गिरा था. लेकिन सप्ताह की शुरुआत बाजार के लिए अच्छे संकेत हैं.

हफ्ते के पहले दिन SGX NIFTY में 100 अंकों का जोरदार उछाल देखने को मिली है लेकिन एशिया की कमजोर शुरुआत हुआ है। DOW FUTURES पर भी हल्का दबाव बना हुआ है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार 2 परसेंट से ज्यादा चढ़कर बंद हुए थे ।

Nifty 50 में टॉप गेनर
UPL 778.75 4.77 %

INDUSINDBK 918.10 3.06 %

BAJAJFINSV 11,269.75 2.72 %

SBIN 370.20 2.70 %

BAJFINANCE 5,430.00 1.87 %

Nifty 50 में Top looser

CIPLA 876.70 -3.03 %

TATASTEEL 1,109.60 -1.99 %

LT 1,391.60 -1.69 %

JSWSTEEL 698.00 -1.29 %

TITAN 1,440.00 -1.09 %

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिली है। Dow में 360 और Nasdaq में 305 अंक का उछाल देखने को मिला। वहीं S&P 500 में भी 1.5 फीसदी की तेजी रही । टेक्नोलॉजी शेयरों में शानदार तेजी रही । हालांकि कमोडिटी की कीमतों में दबाव से बॉन्ड यील्ड घटी है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड 1.63 फीसदी के करीब आ गई है।

वहीं सोने की चाल की बात करें तो Comex पर सोने में तेजी आई है और ये करीब 1844 डॉलर पहुंच गई है। शुक्रवार को Bitcoin में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही लेकिन कच्चे तेल में उछाल देखने को मिला और ब्रेंट क्रूड फिर 69 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया।

आज एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। SGX NIFTY करीब 67.50 अंक की बढ़त के साथ 14,777.50 के आसपास कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.48 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं निक्केई 258.31 अंकों की गिरावट के साथ 27,826.16 के आसपास कारोबार कर रहा है।

ताइवान का बाजार 1.19 फीसदी टूटकर 15,639.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि हैंगसेंग 0.55 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं कोस्पी में 0.47 फीसदी की गिरावट दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.85फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार , 23 जिलों में 18 से 44 वर्ष को लगेगी वैक्सीन
Next: उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की सेहत में आया सुधार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.