Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार , 23 जिलों में 18 से 44 वर्ष को लगेगी वैक्सीन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

उत्तर प्रदेश में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार , 23 जिलों में 18 से 44 वर्ष को लगेगी वैक्सीन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
corona-vaccine-above-age-18_1618840804

कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वृहद टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार से यूपी के 23 और जिलों में 18 से 44 आयुवर्ग वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी.

यह जानकारी अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने दी. गौरतलब है कि अभी तक 18 जिलों में 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण चल रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब इसे अन्य जिलों में भी बढ़ाया गया है.

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार से प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय वाले जिलों में 18-44 वर्ष की आयु वालों का टीकाकरण शुरू करने के निर्देश दिए थे. मुख्यमंत्री ने कहा है कि बस्ती, विंध्याचल धाम, आजमगढ़, देवीपाटन और चित्रकूटधाम मंडल में भी सोमवार से टीके लगाए जाएं.

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,16,80,212 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 32,66,076 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है.

इस प्रकार कुल 1,49,46,288 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है. उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटों में 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के 48,340 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है. इस आयु वर्ग में अब तक 4,14,329 लोगों को पहली डोज लग चुकी है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,682 नए केस मिले हैं. पिछले 24 घंटे में 311 मरीजों की मौत हुई है. वहीं 24,837 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटें में 2,67,420 मरीजों की जांच हुई.

इधर, कोविड संक्रमण से मुक्त हो जाने के बाद भी कई मरीजों को उपचार प्रदान करने की आवश्यकता बनी रहती है. स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे रोगियों के निशुल्क उपचार के आदेश योगी सरकार ने जारी किए हैं.

Post navigation

Previous: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी इंदौर में कोरोना कर्फ्यू 29 मई तक बढ़ा
Next: आज भारतीय शेयर बाजार खुला बढ़त के साथ निफ्टी ने 14,700 का स्तर किया पार। ..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.