Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने लिया ऑफिशियली तलाक
  • मनोरंजन

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने लिया ऑफिशियली तलाक

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
UYY

बीते लंबे समय से अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं, लेकिन अब उनके तलाक पर आधिकारिक मुहर लग चुकी है. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साथ इस बात का ऐलान किया था कि अब वह अलग हो चुके हैं. मेहर से अलगाव और तलाक के केस के बीच अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला उनके एक बच्चे को जन्म भी दे चुकी हैं.  

2018 में, अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया, जिनकी शादी को 20 साल हो चुके थे, ने अलग होने की घोषणा की. उन्होंने एक साथ में सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा था, “20 साल की लंबी यात्रा के बाद प्यार और खूबसूरत यादों से भरा, हम साझा करना चाहते हैं, कि सभी यात्राओं के अलग-अलग रास्ते हैं और हमें लगता है कि यह हमारे लिए अलग-अलग जगहों पर जाने का समय है. अब से.” दंपति की दो बेटियां हैं जिनका नाम माहिका और मायरा है.

हमारी सहयोगी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार अब एक साल तक अलग रहने के बाद, बांद्रा की एक पारिवारिक अदालत ने अर्जुन और मेहर को आपसी सहमति से तलाक दे दिया.

इसके बारे में बात करते हुए, बांद्रा परिवार अदालत के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया, “आपसी सहमति से तलाक के लिए एक याचिका दायर करने के बाद, उनकी याचिका की जांच की जाती है, पंजीकृत किया जाता है और फिर, एक सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करने के लिए कपल को विवाह परामर्शदाता के पास भेजा जाता है. यदि वह विफल रहते हैं, तब भी शादी को बचाने के लिए छह और महीने दिए जाते हैं. छह महीने बाद, अगर वे तलाक लेने के अपने फैसले में दृढ़ हैं और उनके बीच आपसी सहमति से तलाक की शर्तों का अनुपालन किया गया है, तो अदालत तलाक का फैसला सुनाती है.”

तलाक के अंतिम फैसले के बारे में पूछे जाने पर, अर्जुन ने मीडिया से कहा, “मैं इसके बारे में क्यों बात करना चाहूंगा? इससे किसी को भी मतलब क्यों है? मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता.”

बता दें कि मेहर के साथ अलगाव होने के बाद अर्जुन इन दिनों गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने इस साल की शुरुआत में बेटे को जन्म दिया है. इस बच्चे को अर्क नाम दिया गया है. अर्जुन की दोनों बेटियों मिहिका और मायरा की कस्टडी उनकी मां मेहर को दी गई है.

Post navigation

Previous: होमगार्ड की चाकू से गोदकर हत्या,
Next: ड्रग्स की ओवरडोज से महिला डॉक्टर की मौत,

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.