Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • होमगार्ड की चाकू से गोदकर हत्या,
  • क्राइम

होमगार्ड की चाकू से गोदकर हत्या,

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (26)
पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के तोछी-बूलापुर मार्ग पर मंगलवार रात ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे होमगार्ड की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उसका गुप्तांग काटने के अलावा पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर भी कई वार किए। यह होमगार्ड क्वार्सी थाने में तैनात था। उसके भाई ने लेनदेन के विवाद में हत्या करने की आशंका जताते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

पालीमुकीमपुर निवासी होमगार्ड अशोक दीक्षित (45) पुत्र देवीराम दीक्षित थाना क्वार्सी में तैनात थे। मंगलवार रात दस बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर के लिए निकले थे। सुबह करीब सात बजे बूलापुर-तोछी मार्ग पर लोगों ने उनका शव पड़ा देखा।

सूचना पर सीओ पंकज श्रीवास्तव, एसओ रामकेश राजपूत फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। चेहरे व शरीर पर चाकू जैसे नुकीले हथियार से कई वार किए गए थे। गुप्तांग को भी कई वार कर काटा गया था।

होमगार्ड के भाई राजेश कुमार ने गांव खेड़िया धौंकल निवासी चंद्रपाल सिंह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि चंद्रपाल से रुपयों के लेनदेन को लेकर अशोक का झगड़ा हुआ था। तब चंद्रपाल ने उसे देख लेने की धमकी दी थी।

होमगार्ड की हत्या में एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। सर्विलांस टीम भी मोबाइल के जरिये साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। – 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फैशन के लिए बढ़ाती हैं नाखून तो सावधान,
Next: अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने लिया ऑफिशियली तलाक

Related Stories

WhatsApp Image 2025-10-01 at 4.46.18 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

दहेज लोभियों ने बहू को दी मौत, फंदे पर लटकाकर की हत्या – पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Sarvoday Times 12 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-25 at 5.31.55 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नवाबगंज पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण व बरामदगी कर किया गया 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 year ago 0
niv_1756038105132_1756038130746_1756112325660
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

निक्की भाटी कांड: दहेज़ की मांग ने ली मासूम ज़िंदगी, पिता बोले – इंसाफ चाहिए, सज़ा कठोरतम हो

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.