Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नवनियुक्त और अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्राप्त शिक्षकों के वेतन और एरियर के भुगतान में तेजी लाएं-डाॅ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • साहित्य

नवनियुक्त और अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्राप्त शिक्षकों के वेतन और एरियर के भुगतान में तेजी लाएं-डाॅ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
1

नवनियुक्त और अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्राप्त शिक्षकों के वेतन और एरियर के भुगतान में तेजी लाएं-ये बातें प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने आज विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक में गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, देवीपाटन एवं अयोध्या मंडल के मंडलीय सहायक निदेशक एवं 19 जनपदों के डायट प्राचार्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग में कही।
मंत्री ने 69 हजार भर्ती के अंतर्गत नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्र के सत्यापन और वेतन भुगतान की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इस प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्राप्त शिक्षकों के अंतिम भुगतान प्रमाण पत्र (स्च्ब्) भेजने में देरी करने वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों के पेंशन, जीपीएफ और बीमा के अविलंब भुगतान का निर्देश दिया। जांच के उपरांत फर्जी पाए गए शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर और रिकवरी की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। मृतक शिक्षकों एवं कर्मचारियों के देयकों के तत्काल भुगतान का निर्देश दिया। नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर ऑपरेशन कायाकल्प में पुनः तेजी लाने का निर्देश दिया।
मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड से संबंधित किसी भी कार्यों में गर्भवती महिला शिक्षकों या ऐसी शिक्षिकाएं जिनके छोटे बच्चे हैं तथा बीमार शिक्षकों की ड्यूटी ना लगाई जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा श्रीमती रेणुका कुमार, निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल, मंडलीय सहायक निदेशक गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, देवीपाटन एवं अयोध्या तथा इन मंडलो के अंतर्गत आने वाले जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: न्‍यूजीलैंड और भार के बीच 18-22 जून के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का होगा मुकाबला
Next: उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति वर्चुअल बैठक हुई संपन्न

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.