Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • न्‍यूजीलैंड और भार के बीच 18-22 जून के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का होगा मुकाबला
  • खेल
  • देश

न्‍यूजीलैंड और भार के बीच 18-22 जून के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का होगा मुकाबला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (13)

केन विलियमसन की अगुआई वाली न्‍यूजीलैंड टीम का एक दल भारत के खिलाफ वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेलने के लिए इंग्‍लैंड पहुंच गया है. वही दूसरा दल सोमवार को रवाना हो गया.

दल सिंगापुर होते हुए ऑकलैंड से लंदन पहुंचा और यहां से कीवी खिलाड़ी साउथैम्‍पटन पहुंचे, जहां 18 से 22 जून के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाएगा. कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर को देखते हुए कीवी टीम सख्‍त हेल्‍थ प्रोटोकॉल का पालन कर रही है. जिसमें रवाना होने से पहले वैक्‍सीनेशन और कोविड टेस्‍ट शामिल है.

इसके साथ ही टीम को मास्‍क और हैंड सेनेटाइजर के लैस मेडिकल बैग भी दिए गए हैं. इंग्‍लैंड में रहते हुए न्‍यूजीलैंड की टीम बाहरी संपर्क और ट्रांसमिशन के खतरे को कम करने के लिए नियंत्रित टीम वातावरण में काम करेगी. दौरे पर आए सभी सदस्‍यों को नियमित रूप से कोविड टेस्‍ट से गुजरना होगा.

टीम शुरुआती 3 दिन होटल के कमरे में आइसोलेट रहेगी. इसके बाद कोविड टेस्‍ट नेगेटिव रहने पर 4 से 6 दिनों में 6 छोटे ट्रेनिंग ग्रुप बनाए जा सकते हैं. कीवी खिलाड़ी टिम साउदी, बीजे वॉटलिंग और रॉस टेलर का दूसरा दल भी इंग्‍लैंड के लिए सोमवार को रवाना हो गया है और साउथैम्‍पटन में टीम से जुड़ेंगे.

वहीं स्‍थगित हुए आईपीएल में 14वें सीजन में हिस्‍सा लेने वाले कीवी खिलाड़ी केन विलियमसन, काइल जैमीसन मिचेल सैंटनर, टीम फिजियो टॉमी सिम्‍सेक और ट्रेनर क्रिस डोनाल्‍डसन ब्रिटिश समय के अनुसार सोमवार को आएंगे.

दरअसल आईपीएल स्‍थगित होने के बाद ये खिलाड़ी मालदीव रवाना हो गए थे. 26 से 28 मई तक टीम तीन दिवसीय इंट्रा स्‍क्‍वॉड मैच खेलेगी. 6 स्‍थानीय गेंदबाज टीम की तैयारियों में मदद करेंगे, जिन्‍हें पहले ही आईसोलेट कर दिया गया है.

केन विलियमसन, टॉम ब्‍लंडेल, ट्रेंट बोल्‍ट, डग ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम, डेरली मिचेल, हेनरी निकोल्‍स, अजाज पटेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी रॉस टेलर, नेल वैगनर, बीजे वॉटलिंग, विल यंग

Post navigation

Previous: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर केडी चंद्रन का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
Next: नवनियुक्त और अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्राप्त शिक्षकों के वेतन और एरियर के भुगतान में तेजी लाएं-डाॅ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.