Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शामली के सोंटा रसूलपुर गांव में इस बीमारी से 5 लोगों की मौत ग्रामीणों ने खुद को घरों में किया कैद
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

शामली के सोंटा रसूलपुर गांव में इस बीमारी से 5 लोगों की मौत ग्रामीणों ने खुद को घरों में किया कैद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

यूपी के शामली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गांव सोंटा रसूलपुर में रहस्यमयी बीमारी से 5 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि कई लोग बुखार से पीड़ित है. गांव में लगातार हो रही मौतों से लोगों मे भय व्यापत है और ग्रामीणों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है.

रहस्यमयी बीमारी से मरने वालो के नाम नजीर, हासिद, आबिदा, तनवीर व अफसाना पत्नी आसिफ बताया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि ना तो प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी सुध लेने पहुंचा है और ना ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच की.

इस पूरे प्रकरण का डीएम शामली जसजीत कौर ने संज्ञान लिया है. उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है. टीम लगाई गई हैं और निगरानी समितियां भी सहयोग कर रही हैं.

गांव की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीणों को आशंका है कि गांव मे कोरोना की दस्तक हो चुकी है और मौतों का कारण भी कोरोना है. लेकिन यह स्पष्ट कर पाना बेहद मुश्किल है, क्योंकि सरकारी आंकड़ों में गांव सोंटा रसूलपुर में कोरोना से मौत नहीं हुई है. लेकिन कई लोग इस रहस्यमयी बीमारी के गाल में समा चुके है.

उत्तर प्रदेश के शामली में लगातार हो रही मौतों से डर का माहौल है गांवों में लगातार मौत हो रही है. सामान्य मौत में कोविड प्रोटोकाल नहीं होता है. हालांकि मौत की सूचना पर रिश्तेदार भी नहीं आ रहे हैं. गांव के भी बहुत कम लोग ही अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे हैं.

पांच दिन का अभियान था, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है, जिससे कोई गांव न छूटे. अगर कोई गांव छूट रहा है तो कंट्रोल रूम को सूचना दे दें. ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर एक दिन में हुई 974 मौतें
Next: टीवी अभिनेत्री रिताशा राठौड़ ने न्यू़ड व बोल्ड फोटो से मचाया तहलका

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.