Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महाराष्ट्र में कोरोना का कहर एक दिन में हुई 974 मौतें
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर एक दिन में हुई 974 मौतें

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
pic

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना के कारण हर रोज लोगों की जान जा रही है. अब महाराष्ट्र में रविवार को कोविड​​-19 के कारण 974 मौतें हुईं

जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 81,486 हो गई, जबकि संक्रमण के 34,389 नए मामले आए. राज्य में नए मामलों की संख्या लगातार तीसरे दिन 40,000 से नीचे रहे.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में कुल मामले 53,78,452 तक पहुंच गए हैं. दिन में कुल 59,318 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 48,26,371 हो गई है

जबकि राज्य में अब 4,68,109 मरीजों का इलाज चल रहा है. संक्रमितों के ठीक होने की दर 89.74 प्रतिशत है. विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 2,64,587 नई जांच के साथ, महाराष्ट्र में अब तक की गईं जांच की कुल संख्या बढ़कर 3,11,03,991 हो गई है.

वहीं मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1544 मामले आए. कुल 22,430 नमूनों की जांच की गई जो कि इस महीने सबसे कम है. बीएमसी ने बताया कि 60 और मरीजों की मौत हो जाने से अब तक कुल 14,260 लोगों की मौत हुई है.

नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 6,88,696 हो गई है. बीएमसी के मुताबिक अब तक मुंबई में कोविड-19 के लिए कुल 58,98,605 नमूनों की जांच की गई है.

वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान 2438 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई. मुंबई में अब तक 6,36,753 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. मुंबई में 35,702 उपचाराधीन मरीज हैं और 86 निषिद्ध क्षेत्र हैं. मुंबई में संक्रमण के सबसे ज्यादा 11,163 मामले चार अप्रैल को आए थे. वहीं एक मई को सर्वाधिक 90 लोगों की मौत हुई.

Post navigation

Previous: महानगरों में हुई पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी
Next: शामली के सोंटा रसूलपुर गांव में इस बीमारी से 5 लोगों की मौत ग्रामीणों ने खुद को घरों में किया कैद

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.