Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ब्लैक फंगस का खतरा दिनों दिन बढ़ा केजीएमयू में पिछले 18 घंटे में 4 मरीजों की हुई मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

ब्लैक फंगस का खतरा दिनों दिन बढ़ा केजीएमयू में पिछले 18 घंटे में 4 मरीजों की हुई मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Black_Fungas

कोरोना वायरस महामारी अभी थमी नहीं है और ब्लैक फंगस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. मेरठ में इसके मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. इस बीमारी की चपेट में आए मरीजों के लिए शहर के मेडिकल कॉलेज में अलग वार्ड बनाया गया है.

मेरठ के जिलाधिकारी ने बताया कि, ब्लैक फंगस रोधी इंजेक्शन और अन्य दवा की आपूर्ति के लिए हम लगातार जुटे हैं. उन्होंने बताया कि, मंगलवार को पांच मरीज भर्ती किये गये और एक शख्स की मौत हो गई थी.

आपको बता दें कि, कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद मरीज में ब्लैक फंगस का संक्रमण देखा जा रहा है. ये बीमारी भी घातक और जानलेवा है. वहीं, राजधानी लखनऊ में भी ब्लैक फंगस का कहर तेज हो गया है.

Black Fungus incidents are increasing. We've created seperate ward for such patients in LLR Memorial Medical College. We had some anti-fungal injections& for more supplies our vehicle will reach Lucknow today. As per y'day's data, 5 patients admitted & 1 death reported: Meerut DM pic.twitter.com/WBivW9RVSd

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 19, 2021

सबसे बड़े अस्पताल केजीएमयू में बीते 18 घंटे में चार मरीजों की मौत हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 55 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है. इनमें से सात मरीजों की मौत हो चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, केजीएमयू में ब्लैक फंगस के 34 मरीज भर्ती हैं. इनमें रायबरेली की 40 वर्षीय महिला, अयोध्या की 52 वर्षीय महिला और लखीमपुर खीरी निवासी 50 वर्षीय महिला की जान चली गई. हरदोई के 37 वर्षीय शख्स की इस बीमारी से मौत हो गई.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर कोविड अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड तैयार करने के दिए आदेश
Next: सोने के भाव में फिर देखने को मिली गिरावट जाने क्या है आज की कीमत ?

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.