Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सोने के भाव में फिर देखने को मिली गिरावट जाने क्या है आज की कीमत ?
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

सोने के भाव में फिर देखने को मिली गिरावट जाने क्या है आज की कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (4)

इंटरनेशनल मार्केट में कमजोर डॉलर की वजह से सोना चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व की आखिरी पॉलिसी मीटिंग पर है.

हालांकि महंगाई की चिंता बनी हुई है. अगर महंगाई बढ़ती है तो गोल्ड के दाम बढ़ सकते हैं क्योंकि निवेशक इसकी हेजिंग के लिए ज्यादा गोल्ड खरीदेंगे और इसकी मांग बढ़ेगी. लिहाजा यह महंगा होगा.

हालांकि फेडरल रिजर्व के संकेतों से ऐसा लगता है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं हो. इससे महंगाई में नरमी ही रहेगी. वैसे गोल्ड ईटीएफ में निवेश में बढ़तरी हो रही है. इससे संकेत मिलता है कि निवेशक महंगाई की हेजिंग के लिए इसमें निवेश कर रहे हैं.

बहरहाल, घरेलू मार्केट में एमसीएक्स में बुधवार को गोल्ड 0.02 फीसदी गिर कर 48299 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं.सिल्वर 0.72 फीसदी गिर कर 72,661 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. मंगलवार को स्पॉट मार्केट में स्पॉट गोल्ड 47,569 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं गोल्ड फ्यूचर 48250 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका.

मंगलवार को स्पॉर्ट मार्केट में गोल्ड 48419 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका. वहीं चांदी 73,168 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. भारतीय बाजार में लगातार फिजिकल गोल्ड की डिमांड घट रही है इसलिए इसकी कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी चढ़ कर 1870 रुपये प्रति औंस पर बिका. वहीं सिल्वर में 0.2 फीसदी की गिरावट आई और 28.15 डॉलर पर बिका.

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड में फिलहाल ज्यादा तेजी नहीं दिखेगी लेकिन भारत में कोरोना संक्रमण को काबू न होते देख निवेशकों का रुझान गोल्ड की ओर बढ़ सकता है. हालांकि भारत में कई राज्यों में लॉकडाउन और पाबंदियों की वजह से फिजिकल गोल्ड की डिमांड में कमी आई है.

Post navigation

Previous: ब्लैक फंगस का खतरा दिनों दिन बढ़ा केजीएमयू में पिछले 18 घंटे में 4 मरीजों की हुई मौत
Next: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक गिरा

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.