Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना के 24 घंटों में आये 7,336 नए मामले
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 24 घंटों में आये 7,336 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 24 घंटों में आये 7,336 नए मामले

उत्तर प्रदेश में अब कोरोना का संक्रमण घटने लगा है. पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 7,336 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 19,669 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है. इस दौरान 282 लोगों की मौत हो गई है.

राज्य में कोरोना संक्रमण से रिकवरी की दर बढ़कर 91.4 प्रतिशत हो गई है. चौबीस घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 29 लोगों की मौत लखनऊ में हुई है. वहीं आगरा और एटा में 14-14 लोगों की मौत हो गई है.

इसी प्रकार गाजीपुर और मेरठ में 13-13, गाजियाबाद में 12, बस्ती, आजमगढ़ व सहारनपुर में 9-9 लोगों की मृत्यु हुई है. लखनऊ 493, गौतम बुद्ध नगर 355, सहारनपुर 344, मेरठ 342, गोरखपुर 309, गाजियाबाद 307, बुलंदशहर 291, वाराणसी 240, मुजफ्फरनगर 201 केस मिले हैं.

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में करीब तीन लाख लोगों का कोरोना टेस्ट कर नया रिकार्ड बनाया गया. जो 2,99,327 सैंपल लिए गए, उनमें 1.18 लाख की आरटीपीसीआर जांच हुई.

अभी तक प्रदेश में कुल 4.55 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है. कोरोना जांच के मामले में यूपी शुरुआत से ही देश में अव्वल रहा है. दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 3.20 करोड़ टेस्ट अब तक किए गए हैं और तीसरे नंबर पर कर्नाटक में 2.80 लोगों की कोरोना जांच की गई है.

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी की दर बढ़कर 91.4 प्रतिशत हो गई है. नए संक्रमित मरीजों की संख्या में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. अभी तक राज्य में कुल 18,352 लोगों की जान यह वायरस ले चुका है.

इस वक्त राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,23,579 है. अब तक कुल 15,02,918 लोग ठीक हो चुके हैं. अगर बीते 30 अप्रैल से तुलना की जाए तो अब संक्रमण धीरे-धीरे काबू में आ रहा है. उस समय कोरोना के 12,52,324 रोगी थे और उसमें से 9,28,971 ठीक हो चुके थे.

यानी तब रिकवरी रेट 74.1 फीसद था. ऐसे में रिकवरी रेट में 17 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी मई में हुई है. यही नहीं, एक्टिव केस भी 69 प्रतिशत कम हुए हैं. 30 अप्रैल को 3.10 लाख एक्टिव केस थे और अब यह घटकर 1.23 लाख रह गए हैं.

प्रदेश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से कम हो रहा है. 30 अप्रैल को यह 14.1 प्रतिशत था और अब यह सिर्फ 2.45 फीसद रह गया है. बुधवार को प्रदेश में चार जिलों में 10 से कम कोरोना रोगी मिले. इसमें कानपुर देहात में आठ, महोबा में छह, कासगंज में सात और कौशांबी में सिर्फ दो मरीज मिले. वहीं 48 जिले ऐसे रहे जहां 100 से कम मरीज मिले हैं.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बातचीत
Next: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर लाशों पर राजनीति को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने साधा निशाना। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.