Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर लाशों पर राजनीति को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने साधा निशाना। ….
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर लाशों पर राजनीति को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने साधा निशाना। ….

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
kgh_60a4d60c80611

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा और कहा कि लाशों पर राजनीति न करें. इनको इस आपदा के वक्त देश के साथ खड़ा होना चाहिए, न कि देश का मनोबल गिराने का काम करना चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने टूलकिट के माध्यम से यह प्रयास किया कि उनसे जुड़े जितने भी अस्पताल हैं, वहां तब तक बेड मरीजों को न दिया जाए, जब तक कोई कांग्रेस का नेता उन्हें फोन न करे, ताकि ये लोग भारत की छवि खराब कर सकें.

सतीश द्विवेदी ने शिक्षकों की मौत पर उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में सिर्फ तीन शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु हुई थी. हमारी उन सबके परिवारों के साथ संवेदना है.

विभाग की तरफ से उनके आश्रितों को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सभी शिक्षक हमारे परिवार के सदस्य हैं और राहुल-प्रियंका से ज्यादा दुख हमें है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को इस तरह की घटिया राजनीति नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में विपक्ष ने सिर्फ ट्वीट कर सरकार की व्यवस्थाओं की आलोचना करने का काम किया है.

बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि पिछली बार जब देश में लॉकडाउन लगाया गया था, तो यही प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने लोगों की रोजी-रोटी पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था. इस बार जब लॉकडाउन नहीं लग रहा था तो ये बोल रहे थे कि लॉकडाउन क्यों नहीं कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जिस वक्त विपक्ष को सरकार का साथ देना चाहिए, उस वक्त ये लोग राजनीति कर रहे हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड निगेटिव होने के बाद से ही फील्ड पर हैं.

आज डब्लूएचओ भी मुख्यमंत्री योगी की टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति की तारीफ कर रहा है. आज प्रदेश में न ऑक्सीजन की कमी है और न ही बेड्स की.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में कोरोना के 24 घंटों में आये 7,336 नए मामले
Next: उत्तराखंड सरकार ने बताया कोरोना संक्रमण दर 23 % से घटकर 18 % हुई

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.