Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी सरकार गरीब परिवारों को देगी तीन महीने तक मुफ्त राशन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार गरीब परिवारों को देगी तीन महीने तक मुफ्त राशन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
825477-ration

कोरोना काल में दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर पाने में असमर्थ लोगों के लिए राहत की खबर है. यूपी की योगी सरकार ने अहम फैसला लिया है. सरकार अगले तीन महीने तक गरीब परिवारों को फ्री राशन देने जा रही है.

पूरे प्रदेश में आज से इसकी शुरुआत होगी. गरीबों को अनाज में प्रति यूनिट 5 किलो मुफ्त राशन दिया जाएगा. मुफ्त राशन में तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाएगा. इससे प्रदेश की लगभग 15 करोड़ जनसंख्या लाभान्वित होगी.

बता दें कि बीते शनिवार को योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसला लिया गया था. योगी ने बैठक के दौरान कहा था कि सरकार समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को हरसम्भव राहत और मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से कार्य कर जीविकोपार्जन करने वाले ठेला, खोमचा, रेहड़ी, खोखा आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा/ई-रिक्शा चालक, पल्लेदार सहित नाविकों

नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि जैसे परम्परागत कामगारों के लिए भी भत्ते का ऐलान किया गया. सरकार इन्हें एक महीने के लिए 1 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी. इससे लगभग एक करोड़ गरीबों को राहत मिलेगी.

गौरतलब है कि यूपी में चार मई से कोरोना कर्फ्यू लगातार बढ़ाया जा रहा है. इसके पहले शुरू में शनिवार और रविवार और बाद में शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक के लिए सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू घोषित किया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर दिए ये पांच सुझाव
Next: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश अलर्ट किया जारी

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 20 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.