Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर दिए ये पांच सुझाव
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर दिए ये पांच सुझाव

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

कोरोना काल में लगाए गए लॉकडाउन के कारण प्रदेश की जनता को हुए आर्थिक नुकसान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चिंता जताई है. प्रियंका ने इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखी है.

उन्होंने चिट्ठी के जरिये मध्य वर्ग के लोगों की समस्याओं के बारे में बताया है. प्रियंका ने सीएम योगी से मध्य वर्ग को राहत देने की भी मांग की है. उन्होंने इसके लिए सरकार को पांच सुझाव भी दिए हैं.

प्रियंका गांधी ने कहा बढ़ती महंगाई, निजी अस्पतालों द्वारा लूट, बिजली बिल, स्कूल फीस एवं व्यापार बंदी से हुए नुकसान से मध्य वर्ग जूझ रहा है. कई लोगों को कर्ज लेने, FD तुड़वाने, भविष्य निधि का पैसा निकालने जैसे कदम उठाने पड़े हैं. मैंने योगी जी को पत्र लिखकर मध्य वर्ग को राहत देने का आग्रह किया है.

बढ़ती महंगाई, निजी अस्पतालों द्वारा लूट, बिजली बिल, स्कूल फीस एवं व्यापार बंदी से हुए नुकसान से मध्य वर्ग जूझ रहा है।

कई लोगों को कर्ज लेने, FD तुड़वाने, भविष्य निधि का पैसा निकालने जैसे कदम उठाने पड़े हैं।

मैंने योगी जी को पत्र लिखकर मध्य वर्ग को राहत देने का आग्रह किया है। pic.twitter.com/7TrxKHn58A

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 20, 2021

1 – महामारी में स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा निजी क्षेत्र के अस्पतालों ने भी बड़ी भूमिका निभाई. कई गैर सरकारी अस्पतालों ने जनसेवा की शानदार और उम्दा मिसाल पेश की है. मगर पूरे प्रदेश से निजी अस्पतालों द्वारा आम जनता से इलाज के लिए मोटी रकम वसूलने की शिकायतें भी आई हैं. अपने मरीजों के लिए परेशान लोग भारी-भरकम बिल चुकाने के लिए कर्ज ले रहे हैं. आपसे निवेदन है कि निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर इलाज के लिए सुविधा के हिसाब से उचित एवं जनहितैशी कीमतें निर्धारित की जाएं जिससने ना अस्पतालों को आर्थिक नुकसान हो और ना ही आम जनता के शोषण की गुंजाइश हो. सरकार मूल्यांकन कर जिन लोगों से जरूरत से ज्यादा पैसा वसूला गया है उनको मुआवजा देने की व्यवस्था करे.
2 – बढ़ती महंगाई के चलते आम लोगों के लिए दैनिक उपभोग की वस्तुएं एवं आवश्यक चीजों को खरीदना भी मुश्किल हो रहा है. खाद्य तेल, सब्जियां, फल और घरेलू इस्तेमाल की चीजें बहुत तेजी से महंगाई की चपेट में आई हैं. प्रदेश में महंगाई पर नियंत्रण के लिए और वस्तुओं का दाम फिक्स करने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने जाने चाहिए ताकि इस बंदी के समय लोगों को घर चलाने में मुश्किल ना हो.
3 – यूपी की जनता बिजली के बढ़ते दामों और स्मार्ट मीटरों से पहले से ही त्रस्त है. संकट के इस दौर में उसे बिजली के बिलों में राहत मिलनी चाहिए, लेकिन एक बार फिर प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाए जाने की खबरें आ रही हैं. कृपया बिजली के दाम में एक भी पैसे की बढ़ोतरी ना करे.
4 – प्रदेश के स्कूल बंद हैं, लेकिन अभिभावकों पर हर महीने स्कूल की फीस भरने का दबाव है. स्कूलों के सामने भी अपने शिक्षकों का वेतन आदि संकट हैं. प्रदेश सरकार को स्कूल के प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर एक खाका तैयार कर फीस में छूट देने एवं स्कूलों का आर्थिक मदद का पैकेज देने की व्यवस्था बनानी चाहिए, ताकि बंदी की मार झेल रहे लोगों की परेशानी थोड़ी कम हो सके. साथ ही स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों की मदद हो सके.
5 – बंदी की मार झेल रहे प्रदेश के व्यापारी एवं दुकानदार साथियों को राहत देने के लिए एक खाका तैयार किया जाए. जिसके जरिए उन्हें शुल्कों और करों में थोड़ी राहत दी जाए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड सरकार ने बताया कोरोना संक्रमण दर 23 % से घटकर 18 % हुई
Next: योगी सरकार गरीब परिवारों को देगी तीन महीने तक मुफ्त राशन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.