Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना का कोहराम 24 घंटों में आये 259,551 नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना का कोहराम 24 घंटों में आये 259,551 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में पिछले दिन की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है और मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 259,551 नए कोरोना केस आए और 4209 संक्रमितों की जान चली गई है.

वहीं 3,57,295 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 1 लाख 1 हजार 953 एक्टिव केस कम हुए हैं. इससे पहले बुधवार को 2.76 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3874 संक्रमितों की जान गई थी.

20 मई तक देशभर में 19 करोड़ 18 लाख 79 हजार 503 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 14 लाख 82 हजार 754 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 32 करोड़ 44 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20.61 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी से ज्यादा है.

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 60 लाख 31 हजार 991
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 27 लाख 12 हजार 735
कुल एक्टिव केस- 30 लाख 27 हजार 925
कुल मौत- 2 लाख 91 हजार 331

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.11 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 86 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 12 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

देश में अबतक कोविड-19 टीके की 19 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को टीकाकरण अभियान के 125वें दिन टीके की 14 लाख से ज्यादा खुराक दी गईं.

मंत्रालय ने बताया कि 18-44 साल आयवुर्ग के 7,36,514 लोगों को गुरुवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी गयी और इस तरह इस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 36 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में इस उम्र वर्ग में 85,84,054 लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं. देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19 करोड़ डोज दिए गए हैं.

भारत में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच अमेरिका की तरफ से भारत को कोरोना टीके की आठ करोड़ डोज देने की खबर है. हालांकि विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सरकार अमेरिका से संपर्क में है, लेकिन अभी तक भारत को मिलने वाली डोज़ की जानकारी नहीं है. भारत को आठ में से छह करोड़ वैक्सीन देने की मांग उठ चुकी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
Next: भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.