Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त
  • देश
  • मुख्य समाचार

भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
MiG21Crash240

पंजाब में मोगा के पास गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के वक्त विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मौत हो गई.

भारतीय वायुसेना ने शोक व्यक्त किया है और विमान की दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है. ये जानकारी भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर दी है.

अधिकारियों ने बताया कि विमान ने सूरतगढ़ से नियमित उड़ान भरी थी, जब मोगा में एक गांव के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कल देर रात हुए हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं.

आईएएफ ने ट्वीट किया कल रात पश्चिमी सेक्टर में आईएएफ का बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. आईएएफ घटना पर शोक व्यक्त करता है और शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. हादसे के कारण का पता लगाने के लिए कोर्टऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं.

Post navigation

Previous: देश में कोरोना का कोहराम 24 घंटों में आये 259,551 नए मामले
Next: पेट्रोल-डीजल की कीमतों फिर बढ़ोतरी जानिए अपने शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ?

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.