Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भारी बारिश व बिजली गिरने से कई लोगों की हुई मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भारी बारिश व बिजली गिरने से कई लोगों की हुई मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
newproject31-58

यूपी के सोनभद्र जिले में गुरुवार को बारिश कहर बनकर गिरी. जिले में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा इन घटनाओं में 14 लोग घायल भी हुए.

पुलिस सूत्रों के अनुसार दुद्धी थाना क्षेत्र के कुर्ची गांव में आसामान से गिरी बिजली की चपेट में आने से रंजन कुमार (24) की मौत हो गयी. इसके अलावा चोपन थाना क्षेत्र के हाइडिल कालोनी निवासी रमेश (22) की नदी किनारे गाय चराते समय और इसी थाना क्षेत्र के ही नंदलाल यादव (32) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी.

इसी तरह बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में एक शादी समारोह में अपने ननिहाल आयी आठ वर्षीय बच्ची लकी और अहीर बुढवा गांव में मनकुंवारी (35) नाम की महिला की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी.

सूत्रों के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में आंधी-पानी जनित हादसों और बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 14 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उधर, मौसम विभाग ने बताया कि ताउते चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा.

मौसम विभाग ने यूपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को दिनभर बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर चलता रहा. बारिश आज भी जारी रहने की संभावना है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Next: प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से लगभग 119 कैदी को कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए किया रिहा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.