Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से लगभग 119 कैदी को कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए किया रिहा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राज्य

प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से लगभग 119 कैदी को कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए किया रिहा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
pp_1590904746

कोरोना वायरस महामारी के बीच जेलों में संक्रमण से कैदियों को बचाने के लिए हाई कोर्ट के निर्देश पर गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति की सिफारिश पर अमल शुरू हो गया है. बीते दो-तीन दिनों में प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से 119 कैदी रिहा किए गए हैं.

नैनी जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि उच्च अधिकार प्राप्त समिति की संस्तुति पर विचाराधीन बंदी न्यायालय के आदेश से एवं सिद्धदोष बंदी शासन के आदेश से रिहा किए जा रहे हैं. पिछले दो-तीन दिनों में कुल 119 कैदी नैनी केंद्रीय जेल से रिहा किए गए.

उन्होंने बताया कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया अभी सप्ताह भर चलेगी. विचाराधीन बंदियों को 25 से 45 दिनों के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा किया जा रहा है. वहीं सिद्धदोष बंदियों को पेरोल पर 90 दिनों के लिए रिहा किया जा रहा है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 238 और लोगों की मौत हो गई है. इस अवधि में 6,725 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है.

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 238 और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18588 तक पहुंच गई है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भारी बारिश व बिजली गिरने से कई लोगों की हुई मौत
Next: सभी बोर्डों में स्कूल फीस में किसी भी तरह की वृद्धि पर प्रतिबंध : उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.