Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ब्लैक फंगस के लगभग 73 रोगी भर्ती
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ब्लैक फंगस के लगभग 73 रोगी भर्ती

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
20_05_2021-black_fugus_21659250_0501699

उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. राजधानी लखनऊ में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. बृहस्पतिवार को ब्लैक फंगस की वजह से चार और मरीजों की मौत हो गई है.

लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अभी तक ब्लैक फंगस के 73 रोगी भर्ती हुए हैं, इनमें से 23 रोगी पिछले 24 घंटों में भर्ती हुए हैं. पिछले 24 घंटों में ब्लैक फंगस से पीड़ित 2 मरीजों की सर्जरी भी की गई है. अभी तक एक मरीज का सफलतापूर्वक इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है.

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 238 और लोगों की मौत हो गई है. इस अवधि में 6725 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है.

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 238 और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18588 तक पहुंच गई है.

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के सबसे ज्यादा 442 नए मामले मेरठ में मिले हैं. इसके अलावा वाराणसी में 381, गाजियाबाद में 364, लखनऊ में 353, गोरखपुर में 331, गौतम बुद्ध नगर में 239, बुलंदशहर में 236, मुरादाबाद में 218, सहारनपुर में 208 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है.

  • 38 वर्षीय महिला, निवासी मेरठ
  • 73 वर्षीय पुरुष, निवासी कानपुर
  • 62 वर्षीय महिला, निवासी गोरखपुर
  • 65 वर्षीय महिला, निवासी फैजाबाद

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सभी बोर्डों में स्कूल फीस में किसी भी तरह की वृद्धि पर प्रतिबंध : उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
Next: आज के पंचांग से जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल…..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.