Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सभी बोर्डों में स्कूल फीस में किसी भी तरह की वृद्धि पर प्रतिबंध : उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
  • देश
  • साहित्य

सभी बोर्डों में स्कूल फीस में किसी भी तरह की वृद्धि पर प्रतिबंध : उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
085b0bfc60c92950c9a4f719aadef3ac_original

यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र (2021-2022) के लिए सभी बोर्डों में स्कूल फीस में किसी भी तरह की वृद्धि पर प्रतिबंध लगा दिया है.

दिनेश शर्मा, जो माध्यमिक शिक्षा विभाग मंत्री भी है, उन्होंने एक बयान में कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण कई परिवार आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं और स्कूल फिजिकली रूप से बंद हैं जबकि ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं.

उन्होंने कहा कि परिस्तिथियों को देखते हुए सरकार ने संतुलित निर्णय लिया है ताकि आम आदमी को अतिरिक्त भार न उठाना पड़े और स्कूल द्वारा शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों का वेतन भी दिया जा सके.

डिप्टी सीएम ने कहा कि स्कूल 2019-20 सत्र में किए गए अरेंजमेंट्स के साथ व्यवस्था के अनुसार फीस ले सकते हैं क्योंकि पिछले साल भी पहली लहर के दौरान इसी तरह की स्थिति के कारण फीस में वृद्धि नहीं की गई थी.

उन्होंने आदेश दिया जिन स्कूलों ने इस शैक्षणिक सत्र में बढ़ी हुई फीस ली है, उन्हें भविष्य में इसे एडस्ट करना होगा और स्कूलों के बंद होने के दिनों के लिए कोई परिवहन शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए.

शर्मा ने यह भी कहा कि अगर माता-पिता तीन महीने की अग्रिम फीस नहीं दे पा रहे हैं तो उन्हें मासिक भुगतान करने का विकल्प दिया जाना चाहिए और एक किश्त में ही भुगतान करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कंप्यूटर, खेलकूद, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, वार्षिक समारोह संबंधी फीस जैसी गतिविधियां भी छात्रों से नहीं ली जानी चाहिए.

शर्मा ने कहा यदि किसी छात्र के पैरेंस्ट कोविड -19 से पीड़ित हैं, तो उनकी वर्तमान महीने की फीस उनके लिखित अनुरोध पर अगले महीने की फीस में एडजस्ट की जा सकती है.” उन्होंने ये भी कहा कि स्कूलों को नियमित रूप से शिक्षकों और उनके कर्मचारियों को भुगतान करना चाहिए.

Post navigation

Previous: प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से लगभग 119 कैदी को कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए किया रिहा
Next: लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ब्लैक फंगस के लगभग 73 रोगी भर्ती

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.