Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अगर आप दही के साथ खा रहे है ये 5 चीज तो पहुंचेगा हेल्‍थ को नुकसान जाने। …
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

अगर आप दही के साथ खा रहे है ये 5 चीज तो पहुंचेगा हेल्‍थ को नुकसान जाने। …

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
navbharat-times (2)

दही को सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है. यह पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ साथ बॉडी की इम्‍यूनिटी को भी बढ़ाता है. प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर इस खाद्य पदार्थ में कैल्शियम की मात्रा भी बहुत होती है जो हमारे शरीर के बोन्‍स को मजबूत रखती है.

इसके अलावा, इसमें विटामिन बी 2, विटामिन बी 12, मैग्‍नीशियम, पोटैशियम और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है जिस वजह से यह सुपरफूड की कैटेगरी में शामिल है.

इन तमाम गुणों के कारण इसे रोज खाने की सलाह दी जाती है. लेकिन आपको बता दें कि सेहत के लिए इतना लाभकारी फूड के साथ कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्‍हें मिलाकर खाना इसे हानिकारक बना देता है.

अगर आप स्‍वाद बढ़ाने के लिए ऐसा फिर भी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि ऐसा करने पर आप शरीर में टॉक्सिन को जगह दे रहे हैं जो आपके शरीर की इम्‍यूनिटी को तेजी से कम कर देती है. जानें क्‍या हैं वे चीजें हैं जिन्‍हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए.

दही के साथ प्‍याज का सेवन
गर्मी के दिनों में अक्‍सर लोग घर में रायता बनाते हैं जिसमें दही के साथ प्‍याज मिला देते हैं. यह स्‍वाद में अच्‍छा हो सकता है लेकिन सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदेह है. आयुर्वेद के मुताबिक, दही की तासीन ठंडी होती है जबकि प्‍याज का तासीर गर्म. ऐसे में दोनों का साथ प्रयोग करने पर आपको एलर्जी हो सकती है. ऐसा करने पर शरीर पर चिकत्‍ते, एक्सिमा, सोरायसिस, गैस, एसिडिटी, उल्‍टी तक हो सकती है.

दूध और दही का साथ में प्रयोग
हालांकि दोनों ही दूध से बना प्रोडक्‍ट है लेकिन आयुर्वेद में इन दोनों का साथ में प्रयोग वर्जित माना गया है. माना जाता है कि दोनों का साथ में प्रयोग करने से डायरिया, गैस, पेट में दर्द, इनडायजेशन जैसी समस्‍या हो सकती है.

आम के साथ दही
वैसे तो हम सभी को गर्मी के मौसम में आम लस्‍सी खाना पसंद होता है लेकिन ये हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह है. दरअसल दोनों की तासीर एक दूसरे से उलट है जिस वजह से जब आप इन दोनों को मिलाकर साथ में खाते हैं तो शरीर पर त्‍वचा संबंधी समस्‍या हो सकती है. यही नहीं, यह शरीर में टॉक्सिन को बढ़ाता है जो हमारे डायजेशन को भी प्रभावित करता है.

मछली और दही
कहा जाता है कि कभी भी दो प्रोटीनयुक्‍त भोजन का सेवन साथ में नहीं करना चाहिए. ऐसे में जब हम मछली के साथ दही का सेवन करते हैं तो इसके परिणामस्‍वरूप कई बीमारियां हो सकती है. दोनों में ही प्रोटीन भरपूर है जिससे इनके सेवन से अपच, पेट दर्द जैसी समस्‍या हो सकती है.

उड़द दाल के साथ दही
दही के साथ अगर हम उड़द दाल का सेवन करें तो पेट में एसिडिटी, सूजन, लूजमोशन जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं इसलिए इन दोनों को कभी भी एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए.

Post navigation

Previous: आइये जानते है क्या है सीता नवमी की पौराणिक कथा। ….
Next: आइये जानते है 21 मई यानि आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस क्यों मनाया जाता है ?

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.