Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइये जानते है 21 मई यानि आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस क्यों मनाया जाता है ?
  • जीवन शैली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आइये जानते है 21 मई यानि आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस क्यों मनाया जाता है ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस दुनिया भर में हर साल मनाया जाता है. एशियाई देशों के दुनिया में चाय उद्योग की वृद्धि को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के तौर पर उसे घोषित किया.

चाय से जुड़े कारोबारियों और मजदूरों की अच्छी जिंदगी सुनिश्चित करने और टिकाऊ खेती के जरिए दुनिया भर में उसकी उपलब्धता कराना संयुक्त राष्ट्र का उद्देश्य है. 2019 में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने सालाना 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाने का फैसला किया.

दिवस को मनाने का लक्ष्य चाय का लंबा इतिहास, संस्कृति और दुनिया में आर्थिक महत्व के प्रति जागरुकता बढ़ाना है. इस मौके से चाय के टिकाऊ उत्पादन और सेवन के समर्थन में पहल के लिए सामूहिक कार्रवाई को बढ़ावा देना और पोषण उद्देश्य होता है

उसी तरह गरीबी और भूख के खिलाफ लड़ाई में चाय की प्रासंगकिता को बढ़ावा देना होता है. पहले, चाय उत्पादक देश जैसे भारत, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, केन्या, मलेशिया और तंजानिया 2005 से 15 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाते थे.

2015 में संयुक्त राष्ट्र को वास्तव में वैश्विक दिवस माने के लिए प्रस्ताव भेजा गया और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2019 में उसे मंजूर कर लिया. चाय का उत्पादन ज्यादातर देशों में मई के महीने में होता है, इसलिए आज के दिन का विकल्प रखा गया.

इस ड्रिंक से अकेले या समूह के तौर पर आनंद उठाया जा सकता है. दूध, चीनी और चाय की पत्तियों का स्वाद बढ़ाने के लिए उसे गर्म कर पीना सबसे अच्छा है. चाय को बनाने का कोई मानक तरीका नहीं है

भारत में लोकप्रिय तरीका चाय बनाने का पानी के साथ चाय की पत्तियों को उबालना और स्वाद के लिए चीनी का मिलाना है. उसमें अपनी सुविधानुसार आप जड़ी-बूटियों को शामिल भी कर सकते हैं. चाय का इस्तेमाल न सिर्फ भारत समेत एशियाई देशों में लाखों लोग करते हैं, बल्कि ब्रिटेन की तरह यूरोपीय मुल्कों में सुबह और शाम पी जाती है.

चाय की कई किस्में हैं, सबसे लोकप्रिय किस्मों में ब्लैक टी, ग्रीन टी, येलो टी, डार्क टी और ओलोंग टी है. चाय बहुत ज्यादा लोकप्रिय है क्योंकि इसके पीनेवालों की जींदगी की गुणवत्ता में सुधार आता है.

कुछ लोग उसके आदी उसमें मौजूद कैफीन के कारण हो सकते हैं, लेकिन माना जाता है कि अधिकतर लोगों को आदत नहीं है. चाय एंटीऑक्सीडेंट्स में भरपूर होती है

कुछ चाय डिटॉक्स के लिए अच्छी होती हैं ये हार्ट अटैक का खतरा कम करती है, हड्डियों की सुरक्षा करती है और वजन कम करने वाली डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी हो सकती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अगर आप दही के साथ खा रहे है ये 5 चीज तो पहुंचेगा हेल्‍थ को नुकसान जाने। …
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ ने ब्लैक फंगस को लेकर अफसरों से ली रिपोर्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.