Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ब्लैक फंगस से बचाव एवं इलाज का गहन परीक्षण करने के लिए निदेशक एसजीपीआई के अध्यक्षता में बनायी गयी समिति
  • देश
  • मुख्य समाचार

ब्लैक फंगस से बचाव एवं इलाज का गहन परीक्षण करने के लिए निदेशक एसजीपीआई के अध्यक्षता में बनायी गयी समिति

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि म्यूकार माई कोसिस (ब्लैक फंगस)  के संबंध में और अधिक गहराई से इसके बचाव व इलाज का परीक्षण करने के लिए एसजीपीजीआई, लखनऊ के निदेशक, डा0 राधा कृष्ण धीमान के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की जा रही है। समिति ब्लैक फंगस बीमारी से संबंधित सभी पहलूओं पर विचार करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड़-19 महामारी के संक्रमण को रोकने एवं संक्रमित लोगों के इलाज हेतु पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 24 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 38055 केस के सापेक्ष आज एक दिन में 7735 केस सामने आए है। इस प्रकार लगभग 31 हजार की कमी आयी है।  उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी दर 92.5 प्रतिशत है। प्रदेश में टेस्टिंग क्षमता में बढ़ातें हुए प्रतिदिन 2.5 लाख से अधिक लगभग तीन लाख टेस्ट किए जा रहे है।
चिकित्सा शिक्ष मंत्री ने बतया  कि प्रदेश में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 23 जनपदों में वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही प्रदेश में सभी जनपदों में शुरू की दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अबतक 1,58,41,256 लोगों का टीकाकरण किया गया है। अबतक 18 से 44 आयुवर्ग के 8,52,934 लोगों को टीकाकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रकण के सम्बन्ध में हर स्तर पर पूरी सक्रियताके साथ कार्य कर रही है।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स यथा सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग आदि का पालन करें। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

Post navigation

Previous: प्रभारी मंत्री जिला बिजनौर श्री कपिल देव अग्रवाल जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 से ग्रस्त व्यक्तियों को हर सम्भव चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना
Next: कोरोना से मरने वाले श्रमिक परिवारों को श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं का लाभ देने का निर्देश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.