Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना से मरने वाले श्रमिक परिवारों को श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं का लाभ देने का निर्देश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

कोरोना से मरने वाले श्रमिक परिवारों को श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं का लाभ देने का निर्देश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

उ0प्र0 श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री सुनील भराला ने लखनऊ में वर्चुअल बैठक करके श्रम आयुक्त श्री मो0 मुस्तफा एवं परिषद के सचिव श्री फैसल अफतब को निर्देश देते हुए कहा कि विगत माह कोरोना महामारी से उ0प्र0 के कारखानों एवं वाणिज्यिक अधिष्ठानों में काम करने वाले श्रमिक एवं उनके परिवार में जिस किसी जनपद में मृत्यु हुई हो, उन सभी पात्र श्रमिक परिवारों को श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा इसके लिए सभी जनपदों के पात्र श्रमिकों को राजा हरिशचन्द्र मृतक आर्थिक सहायता योजना तथा दत्तोपंत ठेंगडी मृतक अन्तयेष्ठि सहायता योजना का शीघ्र लाभ दिया जाए।  उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी कारखानों एवं वाणिज्यिक अधिष्ठानों के मालिकों से ऐसे श्रमिकों की जानकारी प्राप्त करने के लिए शीघ्र ही इनके आॅनलाइन वर्चुअल बैठक की जाए।  
श्री भराला ने कहा कि उ0प्र0 में करोड़ो श्रमिक कारखनों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों में कार्य करते है। इन श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने के लिए चेतन चैहान क्रीडा प्रोत्साहन योजना, महादेवी वर्मा पुस्तक क्रय आर्थिक सहायता योजना एवं स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना को श्रम विभाग की वेवसाइट से तत्काल लिंक किया जाए। साथ ही श्रम कल्याण परिषद की वेवसाइट तथा सोशल एकाउण्ट को शीघ्र सुचारू रूप से चालू कराया जाए। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो तथा आॅन लाइन शिक्षा प्रदान करने की समस्या का समाधान हो सके। इसके लिए कक्षा-01 से 10 तक के पात्र श्रमिक परिवारों के बच्चों को मोबाइल उपलब्ध कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री जी से भी चर्चा की जाएगी।
श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी जिन जनपदों में कम हैै उन जनपदों के जिलाधिकारियों, श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ ही श्रमिक प्रतिनिधियों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा कारखानों के प्रतिनिधियों को साथ लेकर बैठक करके तत्काल श्रम कल्यायण परिषद की समस्त कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जाए। उन्होंने बताया कि वर्ष-2021-2022 हेतु विभिन्न महापुरूषों के नाम पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का आयोजन कराए जाने के सम्बन्ध में सभी क्षेत्रीय अपर/उप श्रमायुक्त कार्यालयों को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि कोविड के दृष्टिगत सभी कार्यक्रम वर्चुअली कराए जाएगें।

Post navigation

Previous: ब्लैक फंगस से बचाव एवं इलाज का गहन परीक्षण करने के लिए निदेशक एसजीपीआई के अध्यक्षता में बनायी गयी समिति
Next: मुख्यमंत्री का जनपद लखीमपुर खीरी भ्रमण कोविड प्रबन्धन एवं नियंत्रण कार्याें की समीक्षा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.