Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • फिट रहने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें जाने इसके फायदे। …
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें जाने इसके फायदे। …

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

आजकल की लाइफस्टाइल में लोग ज्यादा मोटे और अनफिट हो रहे हैं. फिजिकल वर्क बहुत कम हो गया है और घंटों बैठकर ऑफिस का काम करना पड़ता है. ऐसे में आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वजन का संबंध आपकी उम्र पर भी पड़ रहा है.

कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जो लोग मोटे हैं उन्हें डायबिटीज और हार्ट की बीमारियां ज्यादा होती हैं. मोटे लोगों की मृत्युदर भी पतले लोगों से ज्यादा है. तो अगर आप लंबा जीना चाहते हैं तो आपको अपना वजन कंट्रोल में रखना होगा.

अब आपका ये जानना जरूरी है कि वजन कब और क्यों बढ़ता है. दरअसल वजन बढ़ने की कई वजह हैं. सामान्य रुप से 30 से 40 साल के लोगों में मोटापे की समस्या ज्यादा देखी गई है.

मिडिल एज में हॉर्मोन्स, लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं. अगर आप वजन कम रखेंगे तो बीमारियां दूर रहेंगे और आपकी उम्र भी बढ़ेगी. वजन कम करने के लिए आपको अपने रुटीन और लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करना होगा.

अगर आप अपनी डाइट में बैलेंस बनाकर चलते हैं तो आप लंबे समय तक फिट और हेल्दी रह सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले खाने पर ध्यान दें और डाइट में वो फूड शामिल करें जिससे वजन ना बढ़े. इसके लिए आपको इन 5 आदतों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना होगा. इससे आपको मोटापे की समस्या ही नहीं आयेगी.

1-कोशिश करें कि घर का ताजा बना हुआ खाना खाएं. अपने हर मील में फल- सब्जियां, दाल, अंडा, रोटी और चावल जैसे बेसिक फूड आइटम को शामिल करें. मार्केट के पैकेट बंद खाने से परहेज रखें.

2- हर रोज बाहर का खाना खाने से वजन तेजी से बढ़ता है. इसलिए वजन को कंट्रोल रखने के लिए बाहर का खाना खाने से बचें. फास्ट फूड खाने से वजन तेजी से बढ़ता है. हां कभी-कभार बाहर खाने में कोई बुराई नहीं है.

3- खाना खाने में टाइम का भी बहुत ध्यान रखें. गलत टाइम पर खाने से भी वजन बढ़ता है. इसलिए आपके खाने पीने का एक नियम होना जरूरी है. कई लोग लेट नाइट खाना खाते हैं जो शरीर के लिये अच्छा नहीं है.

4- जब भी खाना खाएं भूख से थोड़ा कम यानि छोटे मील में खाएं. इससे आपका वेट कंट्रोल में रहेगा. आप चाहें तो छोटे-छोटे कई मील दिनभर में ले सकते हैं लेकिन एक बार में ओवर ईटिंग से बचें.

5- अगर लंबे समय तक पतला रहना है तो मैदा, चीनी और तेल का इस्तेमाल कम करें. इन तीनों चीजों से वजन बढ़ता और शरीर में कई बीमारियां भी पैदा होती हैं. वजह कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट वाला खाना भी कम खाएं.

फिट रहने के लिए जिस तरह से खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है उसी तरह से डेली रूटीन में किसी न किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी शामिल करना भी बहुत जरूरी है. आप कोई भी वर्कआउट कर सकते हैं जैसे- साइक्लिंग, स्विमिंग और रनिंग.

हां लेकिन आपको हर रोज कम से कम 30-40 मिनट वर्कआउट जरूर करना चाहि. नियमित रुप से वॉक करने से भी आप फिट रह सकते हैं. वर्कआउट करने से आपकी मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ दोनों अच्छी रहती हैं.

Post navigation

Previous: आइए जानें सुबह जल्‍दी उठने से हमें क्‍या होते है फायदे। …
Next: दुःखद : संगीतकार राम लक्ष्मण का हार्ट अटैक से हुआ निधन

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.