Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुःखद : संगीतकार राम लक्ष्मण का हार्ट अटैक से हुआ निधन
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

दुःखद : संगीतकार राम लक्ष्मण का हार्ट अटैक से हुआ निधन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में लोकप्रिय संगीत देने वाले जाने-माने संगीतकार राम लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल का शुक्रवार औए शनिवार की दरमियानी रात 2.00 बजे नागपुर में हार्ट अटैक आने के बाद निधन हो गया.

78 वर्षीय विजय पाटिल के बेटे अमर पाटिल ने अपने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए कहा पिताजी कोरोना से संक्रमित नहीं थे. उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 6-7 दिन पहले ही ली थी. इसके बाद से उन्हें बुखार और कमजोरी सी महसूस हो रही थी. रात 2.00 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया और वे चल बसे.

उल्लेखनीय है कि 1977 में आई फिल्म ‘एजेंट विनोद’ साइन करने के बाद राम लक्ष्मण फेम राम का निधन हो गया था. मगर उनकी मौत के बावजूद विजय पाटिल ने अपने दोस्त को सम्मान देते हुए राम-लक्ष्मण के नाम से ही फिल्मों में संगीत देना जारी रखा था.

राम लक्ष्मण राजश्री प्रोडक्शन्स की की कई फिल्मों के सुपरहिट संगीत देने के लिए जाने जाते हैं.‌उन्होंने दादा कोंडके की कई हिंदी और मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया. उन्होंने हिंदी, मराठी और भोजपुरी की 75 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया.

लता मंगेशकर ने राम लक्ष्मण ‌में ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, जैसी तमाम फिल्मों के‌ लिए कई सुपरहिट गाने गाये थे. उन्होंने विजय पाटिल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा अभी पता चला है

कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ है. वो बहुत अच्छे इंसान थे. मैंने उनके कई गाने गाये जो काफी लोकप्रिय हुए. मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: फिट रहने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें जाने इसके फायदे। …
Next: मुख्यमंत्री का जनपद इटावा भ्रमण मुख्यमंत्री ने जनपद के कोविड प्रबन्धन कार्याें की समीक्षा की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.