Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री का जनपद कानपुर नगर भ्रमण मुख्यमंत्री ने इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर का निरीक्षण किया
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मुख्यमंत्री का जनपद कानपुर नगर भ्रमण मुख्यमंत्री ने इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर का निरीक्षण किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
516ba61d3ec109f08972dbc7189069c2

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद कानपुर नगर भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर (आई0सी0सी0सी0) का निरीक्षण किया तथा के0डी0ए0 सभागार में जनपद कानपुर नगर के जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही, कानपुर मण्डल के अन्य जनपदांे के जिलाधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों से वी0सी0 के माध्यम से कोविड-19 के रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इसके उपरान्त उन्होंने कल्याणपुर विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत परगही बांगर के प्राथमिक विद्यालय में टीकाकरण, कोविड संवेदीकरण अभियान, साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन एवं फाॅगिंग के कार्यों की समीक्षा भी की।
के0डी0ए0 सभागार में बैठक करते हुये मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड संक्रमण की सम्भावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुये अभी से उसकी रोकथाम हेतु व्यापक तैयारियां की जायें। उन्होंने नगर निगम के चाचा नेहरू अस्पताल को विकसित करते हुये बड़ा अस्पताल बनाकर शीघ्र चालू कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमण से बचाव हेतु सी0एच0सी0 में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां किये जाने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री जी ने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय किये जाने के साथ-साथ इनके माध्यम से मेडिकल किट का वितरण जनपदों में कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संक्रमित/संदिग्ध मरीजों का कोविड टेस्ट आर0आर0टी0 टीम भेजकर 24 घण्टे में अनिवार्य रूप से कराया जाय।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पी0एच0सी0 और सी0एच0सी0 सेन्टरों की व्यवस्था को ठीक कराने के लिये जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी नियमित समीक्षा करें। उन्होंने जनपद कानपुर नगर में कोविड संक्रमण की दूसरी लहर के नियंत्रण कार्यों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा करते हुये संतोष व्यक्त किया। उन्होंने मण्डल के सभी जनपदों में कानपुर नगर की भांति आई0सी0सी0सी0 संचालित कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि जनपद कानपुर नगर में आॅक्सीजन प्लाण्टों की स्थापना का कार्य तेजी से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट की व्यवस्था को अपनाते हुये कोविड संक्रमण को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाये जायें। कोविड मरीजों हेतु आॅक्सीजन आपूर्ति प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, इसकी आपूर्ति में अब कमी नहीं होने पायेगी। प्रदेश में कोविड मरीजों की रिकवरी में तेजी आयी है। अब तक 02 लाख 16 हजार एक्टिव केस रिकवर हुये हैं।
मुख्यमंत्री जी ने हैलट अस्पताल की व्यवस्थाओं में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सीनियर फैकल्टी के डाॅक्टर नियमित रूप से कोविड वाॅर्डों में मरीजों के स्वास्थ्य की माॅनीटरिंग के लिये प्रतिदिन राउण्ड लें। उन्होंने जनपद कानपुर देहात व औरैया में काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग कार्य को बढ़ाये जाने तथा सर्विलांस टीम के माध्यम से मेडिसिन किट का वितरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी वेन्टीलेटरों को क्रियाशील रखे जाने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिये।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि कोरोना की थर्ड वेव की तैयारी हेतु आॅक्सीजन बेड की संख्या बढ़ायी जाये एवं प्रत्येक मेडिकल काॅलेज में 100 बेड का पीडियाट्रिक आई0सी0यू0 (पीकू) बनाया जाये। उन्होंने मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य को ब्लैक फंगस की रोकथाम के लिये 04 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम का गठन कर इस पर प्रभावी नियन्त्रण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने वैक्सीनेशन में और तेजी लाये जाने के भी निर्देश देते हुए वैक्सीनेशन सेन्टर के वेटिंग रूम में पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्था करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव हेतु वैक्सीनेशन ही सुरक्षा कवच है इसका व्यापक प्रचार करायें। वैक्सीनेशन की वेस्टेज को हरहाल में रोकना होगा। कोविड से प्रभावित जरुरतमंद अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। कम्युनिटी किचन को निरन्तर संचालित किया जाये। उन्होंने कोविड मरीजों के इलाज हेतु प्राइवेट अस्पतालों द्वारा ओवर बिलिंग पाये जाने पर संबंधित अस्पताल के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। कोविड मरीजांे के इलाज एवं उनकी स्थिति के सम्बन्ध में मरीज के परिजनों को प्रत्येक दिन आवश्यक रूप से अवगत कराया जाये। इस कार्य में किसी प्रकार की कमी न रहने पाये। उन्होंने कन्टेनमेन्ट जोन में पुलिस द्वारा कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किये जाने के साथ-साथ सेनेटाइजेशन कराये जाने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री जी ने बैठक में उपस्थित मंत्रियों एवं सांसद, विधायकों से वार्ता करते हुये कोविड संक्रमण से बचाव हेतु किये गये कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा सुझाव भी प्राप्त किये। बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना ने 10 लीटर वाले आॅक्सीजन कन्सेन्टेªटर की व्यवस्था कराये जाने तथा उर्सला अस्पताल में आई0सी0यू0 की व्यवस्था कराये जाने का सुझाव दिया। इसके साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वच्छता और सेनेटाइजेशन अभियान हमें कोरोना से बचायेगा। आने वाले दिनों में स्वच्छता एवं सेनेटाइजेशन अभियान को और व्यापक रूप से चलाया जायेगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रांे में वृहदरूप से प्रत्येक गांव में सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये जिससे कि भविष्य में मलेरिया, चिकनगुनिया आदि रोगों से लोगों का बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि 25 से ज्यादा व्यक्ति एक जगह एकत्रित नहीं होने चाहिये। यह भी कहा कि जरुरतमंद लोगों को मास्क उपलब्ध कराया जाये।  
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियां निरन्तर चलनी चाहिये। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिये अलग अस्पताल की व्यवस्था किये जाने के साथ कैंसर, हार्ट व डायलिसिस के मरीजांे के इलाज के लिये एक अस्पताल निर्धारित किया जाये। उन्होनंे गरीब श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता वितरित कराये जाने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री जी ने गेहूं क्रय केन्द्रों में किसानों का गेहूं क्रय किये जाने के साथ-साथ उनका भुगतान 72 घण्टे में सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिये। किसानों की परेशानियांे का तत्काल निस्तारण किया जाये। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के पूर्व सभी नाले-नालियों की सफाई का कार्य समयबद्ध रूप से किया जाये, जिससे बरसात के समय में किसी प्रकार का जल भराव न हांेने पाये।
बैठक में मुख्यमंत्री जी को मण्डलायुक्त डाॅ0 राजशेखर ने मण्डल में कोविड-19 से बचाव के संबंध में किये गये कान्टेक्ट ट्रेसिंग, आॅक्सीजन बेड, एम्बुलेंस सेवा, आॅक्सीजन आपूर्ति, वेन्टीलेटर, आॅक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर, मेडिकल किट वितरण, वैक्सीनेशन, आॅक्सीजन प्लाण्टों की स्थापना, निगरानी समितियों की गतिविधियों, रेमडेसिविर की उपलब्धता, टेलीकन्सल्टेशन आदि के संबंध में अवगत कराया।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने ग्राम पंचायत परगही बांगर के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण, कोविड संवेदीकरण अभियान, साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन एवं फाॅगिंग के कार्यों की समीक्षा करते हुये उपस्थित आशा, आंगनबाड़ी व सहायिकाओं से जानकारी लेते हुये कहा कि कोरोना सेवा का भी अवसर देता है। सभी आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियां अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करें। उन्होंने गांव में बनाये गये क्वारण्टीन सेण्टर, टीकाकरण एवं कोविड संक्रमण के पाये गये लक्षण युक्त मरीजों के संबंध में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री जी ने एक आशा कार्यकत्र्री से जानकारी लेते हुये पूछा कि क्या खांसी, बुखार की जांच होती है, दवाइयां दी जा रही हैं, गांव में सफाई कार्यक्रम ठीक चल रहा है। उन्हें अवगत कराया गया कि कोविड मरीज पाये जाने पर स्थानीय पी0एच0सी0 में सूची दी जाती है व उनकी जांच करायी जाती है, कोविड मरीज पाये जाने पर उन्हें क्वारण्टीन किया जाता है। इसके अलावा मरीजों के भोजन की भी व्यवस्था की जाती है। गांव में घर-घर जाकर लोगों को कोविड के प्रति सचेत किया जाता है व सर्वे कर यह देखा जाता है कि कहीं कोई कोविड मरीज तो नहीं है।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री जी ने इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर का निरीक्षण किया व वहां प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने इस मौके पर आर0आर0टी0 डेस्क, हाॅस्पिटल एलोकेशन, शिकायत निवारण काॅल की स्थिति, होम आइसोलेशन आदि की जानकारी ली।
भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए बताया कि एक समय कानपुर नगर के पाॅजिटीविटी 40 प्रतिशत से अधिक थी जो आज घटकर 02 प्रतिशत से भी कम हो गयी है। उन्होंने कहा कि कानपुर मण्डल के लिए 30 आॅक्सीजन प्लाण्टों की स्वीकृति प्रदान की गयी है। ब्लैक फंगस की रोकथाम हेतु कानपुर नगर में एक सेण्टर शुरू करने के निर्देश दिये हैं।
बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार, महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य सरकार की ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ की नीति कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अत्यन्त उपयोगी सिद्ध हो रही: मुख्यमंत्री
Next: दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया बयान कहा जून से होगी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.