Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया बयान कहा जून से होगी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया बयान कहा जून से होगी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
79p8pn5_arvind-kejriwal_295x200_06_June_20

दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढा दिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की. अब दिल्ली में सोमवार 31 मई, सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा.

दिल्ली में 19 अप्रैल रात 10 बजे से लॉकडाउन लगाया गया था जिसकी अवधि अलग-अलग समय पर बढ़ाये जाने के बाद 24 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था. हालांकि अब दिल्ली सरकार ने एक और हफ्ते लॉकडाउन बढाने का फैसला किया है.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अभी मौजूदा लॉकडाउन कल सुबह 5 बजे खत्म हो रहा है. आज फिर से हम सब दिल्ली के लोगों को तय करना है कि लॉकडाउन बढ़ाना चाहिए या नहीं बढ़ाना चाहिए. अप्रैल के महीने में जब पूरे देश में दूसरी लहर आई थी

तो बहुत खतरनाक लहर थी और दिल्ली देश का सबसे पहला राज्य था जिसने देश में सबसे पहले हमने लॉकडाउन लगाया. उस समय लग रहा था पता नहीं इस वेव से जीत पाएंगे या नहीं.

लेकिन 1 महीने में दिल्ली के लोगों के अनुशासन और संघर्ष की वजह से कोरोना की ये वेव कमज़ोर होती नजर आ रही है. मैं ये नहीं कहूंगा कि युद्ध हमने जीत लिया है लेकिन हम इस पर काबू पाते नज़र आ रहे हैं.

दिल्ली में कोरोना के आंकड़ों का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल में एक दिन ऐसा आया था जब संक्रमण दर 36% पहुच गई थी. यानी 100 लोगों का टेस्ट कराने पर 36 लोग संक्रमित मिल रहे थे.

पिछले 24 घन्टे में संक्रमण दर 2.5% के भी नीचे चली गई है. अप्रैल में एक दिन 28 हज़ार केस महज़ एक दिन में आये थे. पिछले 24 घन्टे में 1600 केस आये हैं. युध्द अभी भी बाकी है, और अभी भी 1000 से ज़्यादा केस आ रहे हैं.

सीएम ने कहा कि लॉकडाउन पर हमने कई लोगों से पूछा कि क्या करना चाहिए. आम राय ये है कि 1 हफ्ते के लिए और लॉकडाउन बढ़ा देना चाहिए. क्योंकि अगर लॉकडाउन खोल दिया तो ऐसा न हो कि पिछले 1 महीने में जो भी हमने पाया है वो खत्म हो जाये.

इसलिये दिल्ली में 31 मई सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है. अगर संक्रमण के मामले घटने का सिलसिला इसी तरह चलता रहा, लोग इसी तरह से अनुशासन का पालन करते रहे तो 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर देंगे. एकदम से अनलॉक करना ठीक नहीं रहेगा लेकिन धीरे-धीरे अनलॉक करना शुरू कर देंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 1 महीने में कई समस्याएं आई और दिल्ली के 2 करोड़ लोगों ने मिलकर इसका मुकाबला किया. खासकर ऑक्सीजन की समस्या आई थी इसे सबने केंद्र सरकार, दिल्ली के लोग, सुप्रीम कोर्ट सबने मिलकर हल किया.

अब वैक्सीन की कमी हो रही है लेकिन मुझे विश्वास है कि हम मिलकर इसे भी हल करेंगे. पिछले 1 महीने में डॉक्टर और नर्सेज ने शानदार काम किया बहुत से लोग तो इस दौरान घर भी नहीं गए

कुछ शहीद भी हो गए, मैं इनकी शहादत को सलाम करता हूं. दिल्ली सरकार इनकी शहादत का सम्मान करते हुए इनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देती है.

तीसरी लहर से पहले वैक्सीनेशन पर ज़ोर देते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त हमारी प्राथमिकता है कि कैसे दिल्ली के लोगों को वैक्सीन लगवाई जाए, अगर वैक्सीन सबको लग गई तो शायद तीसरी वेव से हम सब बच सकें. वैक्सीन के लिए कम्पनियों से भारत मे और विदेश में बात कर रहे हैं. जितना खर्च होगा उसके लिए हम तैयार हैं.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री का जनपद कानपुर नगर भ्रमण मुख्यमंत्री ने इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर का निरीक्षण किया
Next: तूफान यास से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की अहम् बैठक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.