Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में टीकाकरण की धीमी रफ्तार से ना खुश है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश में टीकाकरण की धीमी रफ्तार से ना खुश है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
story_-_2021-04-11t181806.225-sixteen_nine

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में टीकाकरण की धीमी रफ्तार से नाराज हैं. एक हाई पावर कमेटी की बैठक के दौरान उन्होंने इस बात पर चिंता जाहिर की. सीएम ने अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में टीकाकरण का काम शुरू करने का आदेश दिया है. बता दें कि अभी वैक्सीनेशन का काम 23 जिलों में ही किया जा रहा है.

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने योगी सरकार को चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी में मंत्रालय की तरफ से वैक्सीनेशन के काम में तेजी लाने को कहा है. जिसके बाद सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की जमकर क्लास लगाई.

45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका कम लग रहा है. जबकि सीएम ने अनपढ़ लोगों के लिए भी कॉमन सर्विस सेंटर पर वैक्सीन देने की व्यवस्था शुरू करवाई है.

45 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण का काम यूपी में थोड़ा सुस्त है. पहली डोज का औसत 19.5 प्रतिशत जबकि राष्ट्रीय औसत 32.3 प्रतिशत है. नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ जैसे जिलों में टीकाकरण का काम बेहतर है, लेकिन आजमगढ़, हरदोई और गाजीपुर जैसे जिलों में वैक्सीन देने की रफ्तार सुस्त है.

भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार सभी नागरिकों को कोविड का निशुल्क टीका दे रही हैं. 45 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण भारत सरकार की मदद से हो रहा है.

जबकि 18 से 44 साल वालों को राज्य सरकार के संसाधनों से टीका-कवर उपलब्ध कराया जा रहा है. उत्तर प्रदेश सबसे अधिक वैक्सीन लगाने वाला राज्य है. 18 से 44 आयु वर्ग के साढ़े 10 लाख लोगों को टीका मिल चुका है. ऐसा करने वाला यूपी देश का इकलौता राज्य है.

एक बैठक के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैज्ञानिक परीक्षणों में यह साबित हो चुका है कि कोविशील्ड हो या फिर कोवैक्सीन, दोनों ही कोविड से बचाव के उत्तम विकल्प हैं. यूपी के कुछ इलाकों, खासतौर से गांवों से कुछ लोगों को टीका लेने में संकोच होने की खबरें आई हैं.

उन्हें वैक्सीन के दुष्प्रभाव को लेकर आशंका है. यह बिल्कुल गलत है. एक अफवाह है जिस पर ध्यान न दें. इसीलिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए. सीएम योगी ने बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के बयान ‘टीका ही सुरक्षा कवर है’ की याद दिलाई.

योगी आदित्यनाथ ने उन लोगों को के वैक्सीनेशन के लिए अलग से रोडमैप बनाने को कहा है जिनके बच्चे 12 साल से कम आयु के हैं. योगी ने हर जिले में ‘अभिभावक स्पेशल’ बूथ बनाये जाने के आदेश दिए.

अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए बुलाने को कहा. योगी ने कहा कि टीकाकरण से अभिभावक के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा भी हो जाएगी. इसे अभियान के रूप में संचालित किया जाना चाहिए

Post navigation

Previous: अमेरिका पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 28 मई तक करेंगे अमेरिका का दौरा
Next: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज चल सकती है तेज हवा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.