Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज चल सकती है तेज हवा
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज चल सकती है तेज हवा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को दिन के समय तेज हवा चलने की संभावना है. इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, जो कि सामान्य से चार डिग्री कम और अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, जो कि सामान्य से छह डिग्री कम रहा था.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह खराब श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से पता चला है कि सुबह 7 बजे प्रति घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 रहा.

वहीं, रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 237 रहा. इसे भी खराब श्रेणी में ही दर्ज किया गया है. पिछले हफ्ते दिल्ली में साल 1951 के बाद से मई के महीने में सबसे अधिक 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.

ताउते तूफान की वजह से मौसम में भारी परिवर्तन देखने को मिला. आईएमडी ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा दिल्ली में साल 1951 के बाद से मई महीने में अब तक की सबसे अधिक 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई

यूपी में भी बीते कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

27 मई से तीन दिन लगातार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में यह जानकारी दी है. बता दें कि यूपी में भी यास तूफान का असर देखने को मिल सकता है.

हरियाणा में 25 मई के बाद से मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं. वहीं, लू चलने की भी संभावना जताई गई है. राज्य के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश हो सकती है. माना जा रहा है कि राज्य में इसबर जून-जुलाई के महीने में बीते साल से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में टीकाकरण की धीमी रफ्तार से ना खुश है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Next: चक्रवात यास बंगाल और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा हवा की गति का अनुमान 150-160 किलोमीटर प्रति घंट

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.