Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना से अनाथ हुए बच्चों योगी सरकार जल्द ही प्रदेश में लाएगी एक नई कार्ययोजना
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों योगी सरकार जल्द ही प्रदेश में लाएगी एक नई कार्ययोजना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना महामारी के समय प्रदेशवासियों को कोरोना के प्रकोप से बचाने के लिए कई बड़े कदम उठा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आए माता-पिता के बच्चे जो 18 साल से कम आयु वर्ग के हैं

उनकी सुरक्षा, संरक्षण और पुनर्वास के लिए पहल की है. योगी सरकार जल्द ही प्रदेश में एक नई कार्ययोजना पर काम कर रही है, जिससे सीधे तौर पर प्रदेश के ऐसे बच्चों को राहत मिलेगी जिन्होंने कोरोना काल में अपनों को खो दिया है.

महिला कल्याण विभाग के निदेशक मनोज कुमार राय ने बताया की प्रदेश में अब तक ऐसे करीबन 555 बच्चों को चिन्हित किया जा चुका है जो कोरोना से प्रभावित हुए हैं.

उन्होंने बताया कि महिला कल्याण विभाग ने प्रदेश के सभी जनपदों के डीएम को ऐसे सभी बच्चों की सूची तैयार कर भेजने के आदेश दिए हैं. जिससे ऐसे सभी बच्चों के संबंध में सूचनायें संबंधित विभागों, जिला प्रशासन को पूर्व से प्राप्त सूचनाओं, चाइल्ड लाइन

विशेष किशोर पुलिस इकाई, गैर सरकारी संगठनों, ब्लाॅक तथा ग्राम बाल संरक्षण समितियों, कोविड रोकथाम के लिए विभिन्न स्तरों पर गठित निगरानी समितियों और अन्य बाल संरक्षण हितधारकों के सहयोग व समन्वय किया जा रहा है.

कोरोना काल में अपने माता पिता को खो चुके बच्चों के भरण पोषण, आर्थिक, शिक्षा, काउंसलिंग, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता राज्य सरकार करेगी.

ऐसे में एक बड़ी कार्य योजना के तहत सीएम ने महिला एवम बाल विकास को निर्देश जारी किए हैं. महिला कल्याण विभाग की ओर से जिसका प्रस्ताव तैयार कर सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर मंडल मुख्यालय का करेंगे दौरा
Next: ई-कॉमर्स कंपनियों के कारोबार में आई काफी तेजी कंपनियों ने तेज की अपनी हायरिंग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.